न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : नए संक्रमितों से दोगुनी रही रिकवर मरीजों की संख्या, 13 मरीजों की गई जान

उदयपुर में बुधवार को कोरोना वायरस से ग्रसित 550 संक्रमित मरीज सामने आए हैं जबकि वायरस से ग्रसित 1021 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 May 2021 11:04:10

उदयपुर : नए संक्रमितों से दोगुनी रही रिकवर मरीजों की संख्या, 13 मरीजों की गई जान

उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफे के बाद अब रिकवरी रेट दिनों दिन बढ़ रही है। उदयपुर में बुधवार को कोरोना वायरस से ग्रसित 550 संक्रमित मरीज सामने आए हैं जबकि वायरस से ग्रसित 1021 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। 13 मरीजों की संक्रमण के चपेट में आने के बाद मौत हो गई। उदयपुर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 52 हजार 724 के आंकड़े पर पहुंच गई है। हालांकि इनमें से अब तक 42 हजार 695 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। ऐसे में फिलहाल उदयपुर में कोरोना वायरस के 9 हजार 475 केस ही एक्टिव बचे हैं। जबकि 554 मरीजों को संक्रमण की चपेट में आने के बाद अपनी जान गवानी पड़ी है।

उदयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश खराड़ी ने कहा कि शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या पहले के मुकाबले अब कम हो रही है। ऐसे में हमें और अधिक सावधान और सजग रहने की जरूरत है। तभी हम बढ़ते संक्रमण को पूरी तरह खत्म कर सकेंगे। खराड़ी ने कहा कि उदयपुर में मौसम परिवर्तन का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में मामूली खासी जुखाम को हल्के में ना लेते हुए चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें। इस वक्त की गई छोटी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

राजस्थान में दूसरे दिन भी गिरा संक्रमितो के साथ मौतों का आंकड़ा, अबतक हुए एक करोड़ कोरोना टेस्ट

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का असर कम होता नजर आ रहा हैं जहां लगातार दूसरे दिन संक्रमण के साथ मौतों का आंकड़ा भी गिरा हैं। इसी के साथ बीते दिन प्रदेश ने कोरोना टेस्ट में एक करोड़ के आंकड़े को भी पा लिया और ऐसा करने वाला राजस्थान देश में 13वां राज्य बन गया। बीते दिन 54,687 सैंपल जांचे गए, जिसमें से 9849 पॉजिटिव निकले और संक्रमण की दर कल की तुलना में चार फीसदी बढ़कर 15 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि मई में ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना केसों की संख्या 10 हजार से कम रही। आज रिकवर मरीजों की संख्या 16,039 रही। इसके कारण एक्टिव केस घटकर 1.53 लाख पर आ गए। राज्य में आज 139 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इस तरह मई में अब तक 19 दिन के अंदर 2980 लोग इस बीमारी से मर चुके हैं। राज्य में बढ़ते कोरोना केसों के साथ अब ब्लैक फंगस के केस भी तेजी से सामने आ रहे हैं। इस बढ़ती बीमारी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसे बुधवार को महामारी घोषित कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल