न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टोंक : संक्रमितो के मुकाबले तीन गुना अधिक हुए रिकवर, सुधार की ओर अग्रसर हालात

रविवार को जिले में 55 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं रिकवर होने वालों की संख्या 170 रही।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 24 May 2021 12:01:29

टोंक : संक्रमितो के मुकाबले तीन गुना अधिक हुए रिकवर, सुधार की ओर अग्रसर हालात

जिले में हालात सुधार की ओर अग्रसर दिखाई दे रहे हैं जहां बीते दिन संक्रमितो के मुकाबले तीन गुना अधिक मरीज रिकवर हुए हैं। रविवार को जिले में 55 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं रिकवर होने वालों की संख्या 170 रही। अस्पतालों में भी रिकवर होने वालों की संख्या में दिनों दिन इजाफा हो रहा है। रविवार को होम आइसोलेशन में 154 व अस्पताल में 16 मरीज ठीक हुए। चिकित्सा विभाग के अनुसार एक मरीज की रविवार को मौत भी हुई है। हालांकि पूर्व की अपेक्षा मौतों की स्थिति में काफी कमी आई है।

जिले में मई माह में एक्टिव केस की संख्या 18 सौ के पार हो गई थी लेकिन अब उसमें तेजी से गिरावट आ रही है। एक्टिव केस 813 रहे गए हैं। इसमें होम आइसोलेशन में 645 मरीज हैं तथा अस्पतालों में 168 मरीज भर्ती हैं। इसमें भी 14 की स्थिति सामान्य है। चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में 137 के आक्सीजन लगी है, 6 वैंटिलेटर एवं 11 आईसीयू में उपचार करा रहे हैं।

जिले में रविवार को टोडारायसिंह में एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया। देवली में 10, निवाई में 11, टोंक ग्रामीण में 4, टोंक शहर में 13, मालपुरा में 12 व उनियारा में 5 केस सामने आए। जिले में अब तक 9297 केस सामने आ चुके हैं। इसमें 8408 केस रिकवर भी हो चुके हैं। रविवार को 514 सेंपल लिए गए, जिसकी जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

राजस्थान में सुधर रही स्थिति, बीते दिन 12 फीसदी रही कोरोना संक्रमण की दर

राजस्थान में कोरोना का कहर कम होता दिखाई दे रहा हैं जिसमें और सुधार लाने के लिए लॉकडाउन को भी आगे बढ़ा दिया गया हैं। राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की दर 12 फीसदी रही है। यहां 52,836 सैंपल लिए गए। जिनमें 6521 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, 24 जिलों में 113 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। अब तक सभी आंकड़ों को मिलाकर देखें तो पूरे प्रदेश की पॉजिटिव दर 9 प्रतिशत और रिकवरी रेट 86 प्रतिशत आंकी जा रही है। वहीं, प्रदेश में 100 में से 9 लोग रोजाना कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं। जबकि 86 मरीज रोजाना ठीक हो रहे हैं। रविवार को रिकवर मरीजों की संख्या 16 हजार 521 है। ऐसे में राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 1.12 लाख रह गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल