न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सीरो सर्वे में खुलासा! बच्चों में फैल रहा कोरोना, मुंबई के 51% बच्चों में पाई गई एंटीबॉडी

BMC के चौथे सीरो सर्वे की रिपोर्ट में सामने आया है कि यहां तकरीबन 50% बच्चों में एंटीबॉडी मिली है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 28 Jun 2021 10:45:01

सीरो सर्वे में खुलासा! बच्चों में फैल रहा कोरोना, मुंबई के 51% बच्चों में पाई गई एंटीबॉडी

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे के बीच मुंबई से एक बेहद हैरान करने वाली जानकारी सामने आ रही है। BMC के चौथे सीरो सर्वे की रिपोर्ट में सामने आया है कि यहां तकरीबन 50% बच्चों में एंटीबॉडी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन बच्चों में एंटीबॉडी मिली है वे कभी न कभी कोरोना से संक्रमित रह चुके हैं। हालांकि बच्चों में यह एंटीबॉडी कैसे विकसित हुई है, इसको लेकर बीएमसी भी पता नही कर पाई है। बीएमसी का कहना है कि इन बच्चों में एंटीबॉडी या तो कोविड के कारण विकसित हुई है या फिर नैचुरली। विशेषज्ञों की माने तो यह एक राहत वाली बात भी है। एंटीबॉडी बन जाने के कारण तीसरी लहर के दौरान इन बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा कम हो गया है। सर्वे के मुताबिक, 10 से 14 साल के 53.43% बच्चे संक्रमित हुए हैं।

24 वार्ड के 2,176 बच्चों का लिया गया सैम्पल

बीएमसी से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल से 15 जून के बीच मुंबई के कुल 24 वार्डों से करीब 2176 बच्चों के नमूने लिए गए। हर वार्ड से करीब 100 बच्चों का नमूना लिया गया। इन नमूनों की जांच मुंबई के दो बड़े अस्पतालों नायर और कस्तूरबा में की गई।

मुंबई के कुल 24 वार्ड में हुए इस सर्वे के दौरान यह पाया गया कि पहले के मुकाबले बच्चों में अब एंटीबॉडी बढ़ी है। सर्वे के लिए सेम्पल को 1-4, 5-9, 10-14 और 15 से 18 ऐज ग्रुप में बांटा गया था।

बीएमसी की तरफ से जो सैंपल लिए गए उसमें 10 से 14 साल की उम्र के करीब 53.43% बच्चों में एंटीबॉडी पाई गई। 1 से 4 साल उम्र के बच्चों में 51.04%, 5 से 9 साल के बच्चों में 47.33% और 15 से 18 साल के बच्चों में 51.39% बच्चों में एंटीबॉडी पाई गई है। यानी औसतन 1 से 18 साल के बीच बच्चों में 51.18% एंटीबॉडी पाई गई है। तीसरे सीरो सर्वे के दौरान 18 साल से कम 39.4% बच्चों में एंटीबॉडी मिली थी।

BMC के मुताबिक, 2,176 सैंपलों में से 1,283 नायर हॉस्पिटल के आपली चिकित्सा नेटवर्क द्वारा और 893 कस्तूरबा मोलेकुलर डायग्नोस्टिक की ओर से जमा किया गया था।

BMC ने जुलाई 2020 में पहला और अगस्त 2020 में दूसरा सीरो सर्वे कराया था। इसके बाद मार्च 2021 में BMC के सभी 24 वार्डों में तीसरा सीरो सर्वे कराया गया। इसके बाद चौथा सीरो सर्वे 18 से कम उम्र के समूह पर हाल ही में किया गया, जिसकी रिपोर्ट सोमवार को आई है।

सर्वे में तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य शिक्षा और कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय पर जोर देने को कहा गया है। इसके लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है।

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने बताया कि यह बड़ी राहत की खबर है। हालांकि इन बच्चों में एंटीबॉडी या तो कोविड के कारण हुआ है या फिर नैचुरली डेवलप हुआ है।

BMC जल्द पांचवां सीरो सर्वे करवाने जा रही

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए BMC अब मुंबई में पांचवां सीरो सर्वे कराने जा रही है। यह सीरो सर्वे 18 साल की उम्र से ऊपर वालों पर होगा। इसके जरिए यह पता लगाया जाएगा कि कितने लोगों में एंटीबॉडी बनी है। यह सर्वे सभी 24 वॉर्ड में किया जा रहा है। इनमें 4 हजार लोगों के सैम्पल लिए जाएंगे।

क्या होता है सीरो सर्वे?


सीरो सर्वे सेरोलॉजी टेस्ट से होता है। इसमें ब्लड सैम्पल लेकर टेस्ट होता है। किसी खास इन्फेक्शन के खिलाफ बनी एंटीबॉडी की जांच होती है। जब भी कोई वायरस आपके शरीर में आता है, तो शरीर का इम्यून सिस्टम उस वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी बनाता है। ये एंटीबॉडी करीब एक महीने तक आपके ब्लड में रहती है।

सीधा-सा मतलब है कि अगर आपके शरीर में एंटीबॉडी बनी है तो इसका मतलब है कि हाल ही में आप वायरस से संक्रमित हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?