Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : कोरोना के कारण नजरअंदाज हुई अन्य महामारी और बीमारियों की चिंता, 10 लाख पर पहुंचा स्वाइन फ्लू का बजट

कोरोना आने के बाद से सरकार को ऐसा लग रहा हैं जैसे अन्य बीमारियां गायब ही हो गई हो और इसके लिए कई अन्य गंभीर बिमारियों का बजट मामूली रकम पर पहुंच गया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 29 Aug 2021 8:35:52

राजस्थान : कोरोना के कारण नजरअंदाज हुई अन्य महामारी और बीमारियों की चिंता, 10 लाख पर पहुंचा स्वाइन फ्लू का बजट

कोरोना आने के बाद से सरकार को ऐसा लग रहा हैं जैसे अन्य बीमारियां गायब ही हो गई हो और इसके लिए कई अन्य गंभीर बिमारियों का बजट मामूली रकम पर पहुंच गया हैं।2010 में जब स्वाइन फ्लू आया था और कोरोना और ब्लैक फंगस की तरह लोग डर रहे थे। उस समय स्वाइन फ्लू पर हर साल 15 से 50 करोड़ रुपए रोकथाम और इंफ्रा स्ट्रक्चर पर खर्च किए जाते थे। लेकिन इस साल कोरोना की छाया में स्वाइन फ्लू पर कोई ध्यान नहीं दे रहा। स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए प्रदेश भर से मांग उठी तो 70 सीएमएचओ और पीएमओ को केवल 10 लाख रुपए का बजट आवंटित किया है। लिहाजा स्वाइन फ्लू रोकथाम का बजट करीब 100 गुणा कम कर दिया गया है। सारा पैसा स्वाइन फ्लू और वैक्सीन खरीदने पर लगाया जा रहा है।
सरकार 32 करोड़ रुपए की वैक्सीन खरीद चुकी है, वहीं 3200 करोड़ रुपए इसके प्रबंधन पर पिछले साल भर से आवंटित किए गए। 2015 में एक अस्पताल या सीएमएचओ को स्वाइन फ्लू के लिए 5 से 10 लाख रुपए प्रचार प्रसार के लिए मिलते थे। इस बार 9 से 15 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। अफसरों का कहना है कि सारा बजट कोरोना पर केंद्रित करने से यह करना पड़ रहा। पहले पूरे राजस्थान में प्रचार-प्रसार कर स्वाइन फ्लू रोकथाम के लिए ही 2 करोड़ रुपए का अलग बजट आवंटित होता था। प्रत्येक सीएमएचओ को 3.97 लाख रुपए आवंटित किए जाते थे। वाहन किराया 14 से 15 लाख, संविदा सेवा के लिए 5.44 लाख, वैक्सीनेशन, पीपीई किट और मास्क आदि के लिए 2 करोड़ रुपए आवंटित किए जाते थे। अब इस राशि को 15 से 35 हजार तक सीमित कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे

शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!

सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह

विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद

Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत

सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस

गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें

दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें

गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया

सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर

सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र

बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका