न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धान के खेत में अचानक दिखा 5 फीट लम्बा मगरमच्छ, मचा हडकंप

बूंदी जिले के नमाना क्षेत्र में अचानक से खेत में मगरमच्छ आ जाने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही धान के खेतों में काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Oct 2023 9:36:26

धान के खेत में अचानक दिखा 5 फीट लम्बा मगरमच्छ, मचा हडकंप

बूंदी। बूंदी जिले के नमाना क्षेत्र में अचानक से खेत में मगरमच्छ आ जाने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखते ही धान के खेतों में काम कर रहे मजदूरों में दहशत फैल गई। खेत में मगरमच्छ देख ग्रामीणों ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के उप वन संरक्षक संजीव शर्मा से संपर्क किया जिसके बाद क्षेत्रीय वन अधिकारी हेंमेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम भेजी गई। वहीं खेत में पानी होने के कारण रेस्क्यू टीम को मगरमच्छ पकड़ने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

रेस्क्यू एक्सपर्ट युधिष्ठिर मीणा, सावरमल जाट, हनुमान सिंह, मोनू राठौर और विवेक शर्मा की टीम करीब 5 फीट लंबे मगरमच्छ को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्र की नहरों में चंबल नदी का पानी काफी तेज बहाव के साथ छोड़ा जाता है। इसी तेज बहाव के साथ बहकर कभी- कभी मगरमच्छ भी ग्रामीण इलाकों तक पहुंच जाते हैं। इसके अलावा अधिकांश मगरमच्छ शरीर का तापमान सही करने के लिए धूप सेंकने के लिए भी पानी से बाहर निकल आते हैं। फिलहाल समय पर रेस्क्यू टीम पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

कोर्ट परिसर में घुस गया था मगरमच्छ

बीते जुलाई महीने में बूंदी कोर्ट परिसर की प्राचीन बावड़ी के ऊपर 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने के बाद वहां पर हड़कंप मच गया था। जानकारी के मुताबिक कोर्ट परिसर में मगरमच्छ के मौजूद होने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी लेकिन मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी थी। दरअसल जैसे ही वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास किया वैसे ही मगरमच्छ 10 फीट ऊपर से छलांग लगाकर बावड़ी में चला गया था।

अधिवक्ताओं ने वन विभाग पर लगाया था लापरवाही बतरने का आरोप

वहीं मगरमच्छ द्वारा कोर्ट परिसर की बावड़ी में छलांग लगाने के बाद स्थानीय नागरिक और वकीलों ने चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने रेस्क्यू दल पर ढुलमुल रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वन विभाग की टीम ने अगर मुस्तैदी दिखाई होती तो मगरमच्छ को पकड़ा जा सकता था। हालांकि वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ पर निगरानी रखने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट