न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर एयरपोर्ट पर शख्स से मिले 24 लाख के सोने के बिस्किट, शेविंग ट्रिमर में थे छिपे

जयपुर एयरपोर्ट पर अक्सर सोने की तस्करी के मामले आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जिसमें कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए व्यक्ति के पास से 24 लाख की कीमत के सोने के 5 बिस्किट बरामद किए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 25 Dec 2021 2:24:49

जयपुर एयरपोर्ट पर शख्स से मिले 24 लाख के सोने के बिस्किट, शेविंग ट्रिमर में थे छिपे

जयपुर एयरपोर्ट पर अक्सर सोने की तस्करी के मामले आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जिसमें कस्टम विभाग की टीम ने शारजाह से आए व्यक्ति के पास से 24 लाख की कीमत के सोने के 5 बिस्किट बरामद किए हैं। गोल्ड बिस्किट शेविंग करने वाले दो ट्रिमर में छिपाए हुए थे। पूछताछ में उसने बताया कि शारजाह में उसे एक व्यक्ति ने कुछ सामान दिया था, जिसमें से ट्रिमर और अन्य चीजें थी। उस व्यक्ति ने ही शारजाह से जयपुर का टिकट करवाया और कहा था कि एयरपोर्ट के बाहर मेरा जानकार व्यक्ति तुमसे ये सामान ले लेगा। टिकट के पैसे बच रहे थे, इसे देखते हुए ही वह यह सामान लेकर यहां आ गया।

कस्टम के कमिश्नर राहुल नांगरे ने बताया कि कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण अटल के नेतृत्व में की गई। दिसंबर में गोल्ड तस्करी का ये तीसरा मामला है। असिस्टेंट कमिश्नर भारत भूषण ने बताया कि आज सुबह एयर अरेबिया से आई फ्लाइट में सीकर निवासी एक युवक पहुंचा। युवक दुबई में कंस्ट्रक्शन कंपनी में टाइल लगाने का काम करता है। उस व्यक्ति के पास एक गत्ते का बॉक्स था, जिसमें कुछ सामान पड़ा था। एक्सरे मशीन में जब उस लगेज की जांच की गई तो इसमें गोल्ड होने का संदेह हुआ।

सामान निकालकर देखा तो उसमें दो ट्रिमर मशीन पड़ी थी। ट्रिमर मशीन के बारे में जब पूछताछ की तो युवक घबरा गया और बोला- किसी को गिफ्ट देने के लिए लाया हूं। संदेह होने पर जब ट्रिमर मशीन को खोला गया उसमें बेट्री के पास खाली जगह गोल्ड बिस्किट छुपाकर रखे थे। व्यक्ति के पास से कस्टम ने 491 ग्राम के 5 गोल्ड बिस्किट पकड़े। इनकी मार्केट वैल्यू 24.32 लाख रुपए से ज्यादा है। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जयपुर कस्टम की गोल्ड और कोकिन तस्करी पकड़ने की इस महीने में यह चौथी कार्रवाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा एक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते गिरफ्तार
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
AAP से बाहर किए गए किस पुराने साथी के साथ फिर काम करना चाहते हैं केजरीवाल? राघव चड्ढा के BJP में जाने पर भी बोले
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
TMC के बागी सांसदों में भी बढ़ी खींचतान, यूसुफ पठान समेत 3 नेताओं ने BJP से बनाई दूरी; जानें क्या है वजह
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
PM मोदी से मिलीं सुप्रिया सुले, NCP के 8 सांसद भी रहे मौजूद; परिसीमन बिल को लेकर बढ़ीं सियासी चर्चाएं
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
छात्र आंदोलन पर संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार, रिजिजू बोले- ‘विपक्ष को सुनना होगा गृह मंत्री का जवाब’
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला तो परमाणु डील पर नरम पड़ सकते हैं ट्रंप, लेकिन ईरान ने रख दीं कई कड़ी शर्तें
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बंगाल में 325 ‘लोकतंत्र सेनानियों’ को मिलेगी 10 हजार रुपये मासिक पेंशन, इमरजेंसी से जुड़ा है मामला
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
दूसरे रविवार 'स्पाइडर-मैन' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 'अवतार 2' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
Jio ने पेश किए तीन नए रिचार्ज प्लान, 365 दिन तक की वैलिडिटी के साथ OTT और लाइव TV का मिलेगा फायदा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन