न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छत्तीसगढ़: जंगली इलाकों में पहुंचा कोरोना, 400 नक्सली हुए संक्रमित, 10 की मौत

छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में रहने वाले नक्सलियों तक भी कोरोना पहुंच गया है। खबर है कि छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य जंगल मे 10 नक्सलियों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 11 May 2021 1:39:19

छत्तीसगढ़: जंगली इलाकों में पहुंचा कोरोना, 400 नक्सली हुए संक्रमित, 10 की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। यहां पर रोज कोरोना के हजारों मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, कई संक्रमित मरीजों की रोज मौत भी हो रही है। इसी बीच खबर है कि छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में रहने वाले नक्सलियों तक भी कोरोना पहुंच गया है। खबर है कि छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य जंगल मे 10 नक्सलियों की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है। इन सभी नक्सलियों का कल यानी सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया। ऐसे में नक्सलियों के बीच दहशत फैल गयी है। दंतेवाड़ा एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव का का कहना है कि जिन नक्सलियों की मौत हुई है, वे दक्षिण बस्तर इलाके के हैं। उनके नामों के बारे में पता किया जा रहा है। पल्लव का दावा है कि सुकमा में तो नक्सलियों ने संक्रमण से लड़ने के लिए वैक्सीन और दवाएं भी मंगवाई हैं। हमारी अपील है कि जो नक्सली बीमार हैं, वे आकर सरेंडर करें। पुलिस इलाज कराएगी। अभिषेक पल्लव ने पुष्टि की है कि करीब 400 नक्सलियों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल गया है।

बता दे, नक्सलियों ने 20 दिन पहले सुकमा और बीजापुर के जंगल के बीच में स्तिथ इलाके में बड़ी मीटिंग कई थी। इस मीटिंग में 500 से ज्यादा माओवादी शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि इन माओवादियों में से ही संक्रमण फैला है।

बता दें कि 2 लाख से ज्यादा आदिवासी इन इलाकों में रहते हैं। वहीं, जंगलों में माओवादियों के चलते उनमे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा जा रहा है कि अभी भी गांवोंं में माओवादियों की छोटी- छोटी मीटिंग चल रही है।

दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली है कि कोरोना और फूड पॉइजनिंग अब नक्सलियों के सामने बड़ी मुसीबत बन रही है। जिन नक्सलियों की मौत हुई है, उनमें कुछ बड़े कैडर के बताए जा रहे हैं।पुलिस को यह जानकारी भी मिली है कि कुछ दिन पहले कोंटा और दोरनापाल इलाके में नक्सलियों ने कोरोना वैक्सीन और दवाइयां लूटी थीं।

अब तक 7.27 लाख मरीज ठीक हुए

छत्तीसगढ़ में सोमवार को 11,867 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,138 लोग ठीक हुए और 172 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 8.63 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.27 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,742 मरीजों की मौत हो चुकी है। 1.25 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में रायपुर जिले से 871, दुर्ग से 674, राजनांदगांव से 294, बालोद से 264, बेमेतरा से 178, कबीरधाम से 296, धमतरी से 229, बलौदाबाजार से 694, महासमुंद से 354, गरियाबंद से 168, बिलासपुर से 531, रायगढ़ से 821, कोरबा से 815, जांजगीर चांपा से 927, मुंगेली से 515, गौरेला पेंड्रा मरवाही से 260, सरगुजा से 535, कोरिया से 618, सूरजपुर से 690, बलरामपुर से 561, जशपुर से 607, बस्तर से 130, कोंडागांव से 180, दंतेवाड़ा से 90, सुकमा से 52, कांकेर से 447, नारायणपुर से 35, बीजापुर से 30 और अन्य राज्य से एक नया मामला सामने आया।

राज्य में वायरस से संक्रमित 10,742 लोगों की मौत हुई है। राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,50,097 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 2836 लोगों की मौत हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत