न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूर सुरक्षित, परिजनों से कराई बात, सम्भवत: आज या कल रात को निकाले जा सकेंगे बाहर

उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 40 मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उत्तराखंड पुलिस ने इन श्रमिकों से पाइप के माध्यम परिजनों से बातचीत भी कराई है। इसके साथ ही श्रमिकों से एसडीआरएफ कमान्डेंट मणिकांत मिश्रा ने भी बात की। उन्होंने बताया कि वह सब ठीक हैं और शीघ्र ही निकलना चाहते हैं। कमांडेंट मिश्रा ने उन्हें जल्द निकाले जाने का भरोसा दिलाया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 6:59:15

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूर सुरक्षित, परिजनों से कराई बात, सम्भवत: आज या कल रात को निकाले जा सकेंगे बाहर

देहरादून। उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में फंसे सभी 40 मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उत्तराखंड पुलिस ने इन श्रमिकों से पाइप के माध्यम परिजनों से बातचीत भी कराई है। इसके साथ ही श्रमिकों से एसडीआरएफ कमान्डेंट मणिकांत मिश्रा ने भी बात की। उन्होंने बताया कि वह सब ठीक हैं और शीघ्र ही निकलना चाहते हैं। कमांडेंट मिश्रा ने उन्हें जल्द निकाले जाने का भरोसा दिलाया है।

एसडीआरएफ ने सभी श्रमिकों के लिए कंप्रेशर से चना, बादाम, बिस्कुट, ओआरएस, ग्लूकोस सहित कुछ दवाइयां पहुंचाई हैं। कमान्डेंट एसडीआरएफ खुद मौके पर राहत और बचाव कार्यों का नेतृव कर रहे हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। मशीन से ड्रिलिंग की जा रही है। 900 मिलीमीटर व्यास के पाइप और ऑगर ड्रिलिंग मशीन साइट पर पहुंच गई है।

लगातार की जा रही ऑक्सीजन की सप्लाई

दिवाली वाले दिन घटना के तुरंत बाद से बाद से ही सुरंग में फंसे श्रमिकों को ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। रविवार आधी रात के बाद मजदूरों से संपर्क होने के बाद उन्हें पीने का पानी और खाने के पैकेट भी पाइपलाइन के जरिए से कंप्रेसर की मदद से भेजे गए हैं। घटना स्थल पर पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि सुरंग में फंसे मजदूरों को मंगलवार रात या बुधवार तक बाहर निकाला जा सकता है।

12 नवंबर को डह गई थी सुरंग

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग 12 नवंबर को सुबह लगभग 5 बजे ढह गई। सबसे पहले सिलक्यारा वाले मुहाने से 230 मीटर अंदर मलबा गिरा। इसके बाद 30 से 35 मीटर हिस्से में अचानक बहुत भारी मलबा गिर गया। इसके बाद से ही सुरंग के अंदर काम कर रहे 40 मजदूर अंदर फंसे हैं।

नहीं बिछी थी ह्यूम पाइप

सिलक्यारा सुरंग में चल रहे निर्माण में लापरवाही यह रही कि इसके संवेदनशील हिस्से में ह्यूम पाइप नहीं बिछे थे। सिलक्यारा सुरंग के अंदर ह्यूम पाइप बिछे होते, तो अब तक सभी लोग सुरक्षित बाहर आ चुके होते।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
UPI MDR शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नए चार्ज को रद्द करने की मांग
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
EPFO में बड़ा बदलाव, PF की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000; 51 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा कवरेज
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
अरब सागर में भारत-पाकिस्तान के नौसैनिक जहाज टकराए, भारत ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब कर जताया कड़ा विरोध
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
असदुद्दीन ओवैसी ने Gen-Z से कहा- ‘अच्छा मर्द वही है जो बीवी की गुलामी करता है’, भोपाल में UCC पर बोले
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
शहजाद भट्टी नेटवर्क पर केंद्र का बड़ा एक्शन, UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
अक्षय कुमार की ‘हैवान’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल, 5वें दिन भी 1 करोड़ नहीं कमा पाई फिल्म
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती, सहायक अध्यापक के लिए आज से आवेदन शुरू; जानें पूरी डिटेल
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
शहनाज गिल की फ्लाइट में अचानक तेज टर्बुलेंस, घबराकर जपने लगीं ‘वाहेगुरु’, सुरक्षित लैंडिंग के बाद बोलीं- बहुत मुश्किल से बचे आज
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days 2026 की तारीख का ऐलान, 9 अक्टूबर से शुरू होगी सेल; 10% तक बैंक डिस्काउंट
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
शाम 6:30 बजे डिनर और 36 घंटे का फास्ट, अक्षय कुमार ने बताए फिटनेस रूटीन के ये नियम
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत