न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : 600 रुपए के लिए 4 साल के बच्चे का कर डाला अपहरण, मजदूर पर उधार थे ठेकेदार के रूपये

हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां 600 रुपए के लिए 4 साल के बच्चे का अपहरण कर बंधक बना लिया गया। काम के दौरान हाथ टूटने पर मजदूर ने ठेकेदार से 1200 रुपए उधार लिए थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 28 Sep 2021 11:38:05

हरियाणा : 600 रुपए के लिए 4 साल के बच्चे का कर डाला अपहरण, मजदूर पर उधार थे ठेकेदार के रूपये

हरियाणा के पानीपत जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां 600 रुपए के लिए 4 साल के बच्चे का अपहरण कर बंधक बना लिया गया। काम के दौरान हाथ टूटने पर मजदूर ने ठेकेदार से 1200 रुपए उधार लिए थे। जिनमें से वह 600 रुपए दे चुका था और 600 रुपए बाकी थे। बकाया रूपये पाने के लिए ठेकेदार ने मजदूर के बच्चे का अपहरण कर डाला। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित मजहर आलम ने बताया कि उधार के बचे 600 रुपए न दे पाने पर आरोपी महेश रोजाना घर आकर धमकी देता था कि तेरा बड़ा नुकसान करूंगा। उसने विश्वकर्मा पूजा के दिन ही महेश को 600 रुपए दिए थे। बकाया देने के लिए उसने कुछ दिन का समय मांग था, लेकिन आरोपी पहले ही उसके बेटे को उठाकर ले गया।

मूलरूप से बिहार के जोगा पट्‌टी निवासी महजर आलम ने बताया कि वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए पर रहता है और मजदूरी करता है। करीब तीन महीने पहले चिनाई का काम करने के दौरान वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर गिर गया था। जिस कारण उसका एक हाथ टूट गया। हाथ टूटने के कारण वह काम नहीं कर पाया। परिवार को चलाने के लिए तब उसके लिफ्टिंग के ठेकेदार महेश कुमार से 1200 रुपए उधार लिए थे। हाथ ठीक होने के बाद मजदूरी करके उसने ठेकेदार के 600 रुपए वापस कर दिए। अब बाकी 600 रुपए के लिए ठेकेदार रोजाना घर आकर धमकी दे रहा था। सोमवार को वह और पत्नी काम पर गए थे। बड़ी बेटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ चली गई। घर पर दोनों बेटे थे। करीब 12 बजे ठेकेदार महेश कुमार उनके 4 साल के बेटे शाहिद आलम को उठाकर ले गया। मकान मालिक ने उन्हें फोन करके बेटे को उठा ले जाने की बात बताई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत