न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से मिले 4 विधायक, एक बार फिर चौंका सकती है भाजपा

विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल है। 4 विधायक वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 1:24:34

विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से मिले 4 विधायक, एक बार फिर चौंका सकती है भाजपा

जयपुर। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के बाद अब सबकी नजर राजस्थान पर है। राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा, आज शाम तक इससे पर्दा उठने की उम्मीद है। आज शाम 4 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने वाली है, जिसमें मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा ने निर्दलीय विधायकों को भी जयपुर में रहने को कहा है, हालांकि बैठक में निर्दलीय विधायकों को नहीं बुलाया गया है। गौरतलब है कि कुछ निर्दलियों ने बिना शर्त समर्थन पत्र सौंपा है।

विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल है। 4 विधायक वसुंधरा राजे से मिलने पहुंचे हैं। कालीचरण सराफ, बाबू सिंह राठौड़, प्रताप सिंह सिंघवी और गोपाल शर्मा पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि दो बार की मुख्यमंत्री रहीं वसुंधरा राजे के तेवर भाजपा आलाकमान के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से अब तक भाजपा के करीब 60 विधायक वसुंधरा राजे से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि इनमें से ज्यादातर विधायक यही कह रहे हैं कि यह सिर्फ शिष्टाचार मुलाकात थी। वहीं दूसरी ओर कुछ विधायक ये भी कहते हुए नजर आए कि वो वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह पर कुछ विधायकों की कथित बाड़ेबंदी के भी आरोप लगे थे।

शाम 4 बजे होगी बैठक

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक शाम चार बजे होगी। बैठक में पार्टी पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह भी भाग लेंगे। सभी नव-निर्वाचित विधायकों को अनिवार्य रूप से विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में राजनाथ सिंह के साथ सह-पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी वैष्णव राजस्थान में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे बताए जा रहे हैं।

मोदी-शाह की कर चुकी हैं तारीफ

वसुंधरा राजे लगातार आलाकमान को खुश करने में लगी हुई हैं। लगातार पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ भी कर रही हैं. पहले चुनाव में जीत का श्रेय देने की बात हो या धारा 370 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अब देखना होगा कि आलाकमान एक बार फिर वसुंधरा राजे के नाम पर मुहर लगाता है या कोई और सीएम का चेहरा होगा।

क्या फिर चौंकाएगी भाजपा

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ की तरह क्या भाजपा इस बार भी चौंकाएगी। चुनाव हारने वाले राजेंद्र राठौड़ समेत पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा में शक्ति प्रदर्शन की कोई परंपरा नहीं है। उन्होंने सोमवार को कहा, विधायक शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करने के लिए वरिष्ठ नेताओं से मिलने जाते हैं और इसे केवल उसी अर्थ में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में सभी भाजपा नेता एकजुट हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट