Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : कोरोनाकाल में की बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग, चार अभिनेत्रियों समेत 33 लोग गिरफ्तार

पंजाब के मोहाली में मामला सामने आया जहां कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने चार अभिनेत्रियों समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 5:57:23

पंजाब : कोरोनाकाल में की बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग, चार अभिनेत्रियों समेत 33 लोग गिरफ्तार

कोरोना का बुरा दौर जारी हैं जिसपर लगाम लगाने के लिए कई इलाकों में लॉकडाउन लगाया गया हैं और गाइडलाइन तय की गई हैं जिसके अनुसार लोगों को उसकी पालना करनी हैं। लेकिन पंजाब के मोहाली में मामला सामने आया जहां कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए बिना अनुमति वेब सीरीज की शूटिंग की जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने चार अभिनेत्रियों समेत 33 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। यहां किसी ने भी मास्क नहीं पहना था और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी ने जमानत ले ली है। जिस इमारत में शूटिंग चल रही थी, उसके मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड पर स्थित आइवेरी विला सोसायटी के फ्लैट नंबर 101 में करीब 35-40 लोग एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। यहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी मास्क नहीं पहना था और न ही सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा था। जीरकपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कुल 33 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्हें सूचना मिली थी कि वीआइपी रोड पर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाकर लोग शूटिंग कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि कोरोना का कहर चरम पर है फिर भी लोग कोविड महामारी की परवाह के बिना नियमों की धज्जियां उड़ा कर फिल्मों की शूटिंग करने में जुटे हैं। बता दें कि इससे पहले भी बनूड़ में पॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार गिप्पी ग्रेवाल की ओर से इसी तरह एक फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। बनूड़ पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर गिप्पी ग्रेवाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। गिप्पी ग्रेवाल और उनकी क्रू सदस्यों के पास शूटिंग की अनुमति नहीं थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, पत्नी अन्ना से हुए अलग, बोले- अच्छे दोस्त बने रहेंगे
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: 22 नवंबर से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, धन और सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि!
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
सोनिया गांधी ने 2004 में क्यों ठुकराया था PM पद? अपनी किताब में बताई पूरी वजह
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
सोनिया गांधी का खुलासा: UPA सरकार में मनमोहन सिंह चलाते थे सरकार, वह संभालती थीं कांग्रेस
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
गोवर्धन पूजा 2026 आज: जानें अन्नकूट का शुभ मुहूर्त, प्रतिपदा तिथि और भोग की खास बातें
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
दिल्ली प्रदूषण: AQI बेहद खराब होने पर कैसे रखें खुद को सुरक्षित? जानें जरूरी सावधानियां
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने BookMyShow पर बनाया रिकॉर्ड, एक घंटे में बिकीं 1.11 लाख टिकटें
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा: जानें कैसे श्रीकृष्ण ने इंद्र का घमंड तोड़कर ब्रजवासियों को बचाया
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
सोमवार को 'रामायण' की कमाई में 91.5% का उछाल, पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर छापे 107.50 करोड़
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर पंकज चौधरी का तंज, बोले- 12 नहीं 6 दिसंबर को जाएं राम मंदिर
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
सोनिया गांधी के PM पद से इनकार पर संजय झा का अलग दावा, इमरजेंसी और नीतीश कुमार की जेल का भी किया जिक्र
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका