न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड में सामने आया अनोखा मामला, मृत व्यक्ति के नाम पर जारी हुई 32 सिम, तीन आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून से यह अनोखा मामला सामने आया हैं जहां एक मृत व्यक्ति के नाम पर 32 सिम जारी की गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 13 Sep 2021 7:21:19

उत्तराखंड में सामने आया अनोखा मामला, मृत व्यक्ति के नाम पर जारी हुई 32 सिम, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कई मामलों में आरोपी तक उसके द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे सिम की मदद से पहुंचती हैं जिससे उसकी आधार जानकारी जुड़ी होती हैं। अब जरा सोचिए कि किसी सिम का इस्तेमाल किया जा रहा हैं जो कि ऐसे व्यक्ति के नाम पर हैं जो मर चुका हैं तो, वो भी एक नहीं बल्कि पूरी 32 सिम। जी हां, उत्तराखंड के देहरादून से यह अनोखा मामला सामने आया हैं जहां एक मृत व्यक्ति के नाम पर 32 सिम जारी की गई जिसमें पुलिस ने पाया कि जियो कंपनी के पश्चिमी यूपी सर्किल के 32 सिम कार्ड में से 21 कार्ड एयरटेल कर्नाटक सर्किल में पोर्ट किए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है।

आईजी के निर्देश पर हुई जांच में जांच में सामने आया कि 32 सिम कार्ड के लिए केवाईसी के लिए धीरज कुमार निवासी नरखेड़ा के आधार कार्ड का प्रयोग किया गया था। धीरज कुमार की 21 जुलाई 2021 को मौत हो चुकी है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम थाना रुद्रपुर के एसआई विपिन चंद जोशी की जांच में सामने आया कि कूटरचित तरीके से एक ही आधार कार्ड पर 32 सिम जारी हुए थे।

धीरज कुमार ने बेरिया दौलत रोड स्थित संदीप गोयल की गोयल मोबाइल गैलरी में तीन साल तक काम किया था। धीरज ने आत्महत्या की थी जिसका मुकदमा कोतवाली बाजपुर में दर्ज है। इस प्रकरण में कई युवकों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि उक्त 32 कार्ड में से 21 कार्ड एयरटेल कंपनी के कर्नाटक सर्किल में सक्रिय हैं। विभिन्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर पता चला कि ये नंबर बाजपुर की गोयल मोबाइल गैलरी से खरीदे गए हैं। पुलिस ने मोहल्ला सूद कॉलोनी निवासी संदीप कुमार गोयल, मोहल्ला संजय कॉलोनी निवासी गौरव कुमार, नगर के वार्ड नंबर दस चीनी मिल कॉलोनी निवासी सुमन के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?