न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रेवाड़ी : कांवड़ यात्रा बैन होने के बाद डाकघर की पहल, अब घर बैठे मिलेगा 30 रुपए में गंगाजल

डाकघर की अनोखी पहल के चलते भक्तगणों की आस्था पूरी होगी क्योंकि अब डाकघर आपको घर बैठे 30 रुपए में गंगाजल पहुंचाने का काम करेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 31 Jul 2021 9:18:48

रेवाड़ी : कांवड़ यात्रा बैन होने के बाद डाकघर की पहल, अब घर बैठे मिलेगा 30 रुपए में गंगाजल

कोरोना के कारण इस बार कांवड़ यात्रा पर बैन लगाया गया हैं और भक्तगण गंगाजल लेने गंगोत्री-हरिद्वार नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में डाकघर की अनोखी पहल के चलते भक्तगणों की आस्था पूरी होगी क्योंकि अब डाकघर आपको घर बैठे 30 रुपए में गंगाजल पहुंचाने का काम करेगा। डाक विभाग गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़ व नारनौल ने अपने सभी डाकघर में लोगों के लिए घर बैठे गंगाजल मंगवाने की सुविधा शुरू की है। 300 मिलीलीटर गंगाजल की बोतल सिर्फ 30 रुपए में डाकघर से खरीदी जा सकती है।

गंगाजल की बोतलें तीर्थ स्थल गंगोत्री व हरिद्वार से मंगवाई गई हैं। डाकघर में गंगोत्री व हरिद्वार से मंगवाई गई सभी बोतलें पूरे धार्मिक रीति रिवाज को ध्यान में रखते हुए भरवाई गई हैं तथा सुरक्षित तरीके से डाकघर में आई हैं। इसलिए डाकघर से गंगाजल खरीदकर लोग बेफिक्र होकर शिवालय में गंगाजल चढ़ा सकते हैं।

नारनौल डाकपाल कृष्णा देवी ने बताया कि शिवरात्रि को मद्देनजर रखते हुए गंगोत्री से गंगाजल की बोतलें मंगवाई गई हैं, ताकि आमजन को गंगाजल के लिए किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। अपनी धार्मिक आस्थाएं पूरी करने के लिए डाक विभाग ने यह पहल की है। रेवाड़ी डाक विभाग के अधिकारी ब्रह्मप्रकाश यादव ने बताया कि शुरू में हमने 50 बोतलें गंगाजल की मंगवाई थीं। ये सारी बोतलें बिक चुकी हैं। एक दिन पहले ही हमने 100 बोतल का और ऑर्डर दिया है। आज शाम तक ऑर्डर आ जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?