न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, किडनैप कर लूट करने वाली गैंग के 3 सदस्यों को पकड़ा

राजस्थान की राजधानी जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने किडनैप कर लूट की वारदात करने वाली गैंग को पकड़ा है। गैंग के तीन बदमाश पुलिस के हाथ लगे हैं, जबकि 2 फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Sep 2023 6:35:21

जयपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, किडनैप कर लूट करने वाली गैंग के 3 सदस्यों को पकड़ा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की प्रताप नगर थाना पुलिस ने किडनैप कर लूट की वारदात करने वाली गैंग को पकड़ा है। गैंग के तीन बदमाश पुलिस के हाथ लगे हैं, जबकि 2 फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। गैंग के बदमाश लोगों को मारपीट कर जबरन बोलेरो में बैठाकर किडनैप करते थे और फिर चलती गाड़ी में पिस्तौल के दम पर रुपए लूटने के बाद रास्ते में उतार कर फरार हो जाते थे। पुलिस पूछताछ में कई अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

DCP (ईस्ट) ज्ञानचंद्र यादव ने बताया- आरोपी लेखराज गुर्जर (20) पुत्र चतर सिंह निवासी लालसोट (दौसा), भीम सिंह गुर्जर (19) पुत्र सुग्रीव गुर्जर निवासी लालसोट (दौसा) और सुरेन्द्र गुर्जर (19) पुत्र सुग्रीव गुर्जर निवासी गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) को अरेस्ट किया है। 25 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-18 प्रताप नगर निवासी अर्जुन सिंह के साथ वारदात की गई थी। बाइक से जाते समय अर्जुन सिंह से एक लड़के ने लिफ्ट मांगी। लिफ्ट देने के लिए बाइक पर बैठाकर कुछ दूरी पर पहुंचा था कि लड़के के साथियों ने बाइक के आगे बोलेरो लगाकर उसको रोक लिया। इसके बाद मारपीट करते हुए उसको गाड़ी में बैठा लिया।

यादव ने बताया- बदमाशों ने अर्जुन सिंह से चलती बोलेरो में पिस्तौल दिखाकर 25 हजार रुपए ऑनलाइन मंगवाए। रुपए वसूलने के साथ मोबाइल छीनकर उसे लालसोट के पास छोड़कर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने CCTV फुटेजों को खंगाला। टेक्निकल टीम की मदद से लोकेशन ट्रेस कर तीनों बदमाशों को अरेस्ट किया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह अपने साथी रामधन उर्फ रामू और सचिन गुर्जर के साथ प्लानिंग कर दौसा से बोलेरो लेकर जयपुर आए। यहां 6 दिन में किडनैप कर लूट की 3 वारदातें की। डीसीपी ईस्ट ने बताया- पुलिस फरार बदमाशों की तलाश के साथ वारदात में इस्तेमाल हथियार और गाड़ी बरामद करने का प्रयास कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट