न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नायब सैनी सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, कांग्रेस को दिया

लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा की सरकार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, तीन निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 May 2024 1:10:54

नायब सैनी सरकार से 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, कांग्रेस को दिया

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा की सरकार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, तीन निर्दलीय विधायकों ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। तीन विधायकों – सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर – ने कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान कांग्रेस को समर्थन देने का फैसला किया है।

विधायक सोमबीर सांगवान, रणधीर गोलेन और धर्मपाल गोंदर ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान भी मौजूद थे। इन लोगों के समर्थन वापस लेने के बाद से ही विपक्ष उत्साहित है और फ्लोर टेस्ट की मांग कर रहा है। इसकी वजह यह है कि 90 सदस्यों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा के पास 40 ही विधायक हैं।

प्रेसवार्ता में बोलते हुए, उदय भान ने कहा, “तीन निर्दलीय विधायकों – सोमबीर सांगवान, रणधीर सिंह गोलेन और धर्मपाल गोंदर – ने भाजपा सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है और कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है।” “मैं यह भी कहना चाहता हूं कि (90 सदस्यीय) हरियाणा विधानसभा की वर्तमान ताकत 88 है, जिसमें से भाजपा के 40 सदस्य हैं। भाजपा सरकार को पहले जेजेपी विधायकों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन जेजेपी ने भी समर्थन वापस ले लिया था और अब निर्दलीय हैं। भान ने कहा, ”नायाब सिंह सैनी सरकार अब अल्पमत सरकार है। सैनी को अपना इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि उन्हें एक मिनट भी रहने का अधिकार नहीं है।” अब, विधानसभा चुनाव तुरंत होने चाहिए, उन्होंने मांग की।

नायब सिंह सैनी सरकार को दो निर्दलीय विधायकों नयनपाल रावत और राकेश दौलताबाद का समर्थन हासिल है। इसके अलावा गोपाल कांडा भी भाजपा के साथ हैं। राज्य के दो विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इससे सदन की संख्या 88 ही है और बहुमत साबित करने के लिए 45 के समर्थन की जरूरत है। भाजपा के पास 2 विधायक कम हैं। यही वजह है कि कांग्रेस और हाल ही में भाजपा से अलग होने वाले जननायक जनता पार्टी के दुष्यंत चौटाला भी विश्वास मत प्रस्ताव की मांग कर रहे हैं। हालांकि विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है कि नायब सिंह सैनी सरकार ने हाल ही में फ्लोर टेस्ट पास किया है। इसलिए अब 6 महीने से पहले दोबारा नहीं कराया जा सकता।

वहीं दुष्यंत चौटाला आक्रामक हो गए हैं। उनका कहना है कि यदि नेता विपक्ष सोचते हैं कि भाजपा की सरकार को गिरा दिया जाए तो हम उन्हें समर्थन देंगे। नायब सैनी को अपना बहुमत साबित करना चाहिए या फिर नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। उनकी सरकार अल्पमत में है। इसके अलावा दिग्विजय चौटाला ने भी भूपिंदर सिंह हुड्डा से मांग की है कि वह सरकार बनाने का दावा पेश करें। जजपा के विधायक और कुछ निर्दलीय कांग्रेस का समर्थन करेंगे। ऐसे में हरियाणा में बाजी पलट भी सकती है, लेकिन स्पीकर तकनीक पेच का हवाला देते हुए भाजपा सरकार को अभयदान दे सकते हैं।

वहीं कांग्रेस नेताओं को लगता है कि भाजपा खेल भी कर सकती है, ऐसे में सावधानी से कदम बढ़ा रहे हैं। यही वजह है कि भूपिंदर सिंह हुड्डा ने जजपा से कहा है कि वह गवर्नर को पत्र लिखें कि भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। यदि ऐसा करते हैं तो फिर हम राज्यपाल से मिलकर फ्लोर टेस्ट की मांग करेंगे। यदि जजपा वाले भाजपा की बी टीम नहीं है तो फिर उन्हें गवर्नर को तत्काल लिखना चाहिए। दरअसल खबर यह भी है कि जजपा के 10 में से 5 विधायक भाजपा के संपर्क में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?