न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर में दिख रहा हैं कोरोना की तीसरी लहर का कहर, मिले 2456 कोरोना संक्रमित, पांच मरीजों की मौत

आज के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 2456 संक्रमित मामले मिले हैं जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई। इसमें जम्मू संभाग में तीन मौतें हुई हैं। इसमें जम्मू संभाग से 934 और कश्मीर संभाग से 1522 मामले हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Jan 2022 11:40:41

जम्मू-कश्मीर में दिख रहा हैं कोरोना की तीसरी लहर का कहर, मिले 2456 कोरोना संक्रमित, पांच मरीजों की मौत

समय के साथ कोरोना अपना विस्तार कर रहा हैं और इसकी तीसरी लहर का कहर देखने को मिल रहा हैं जहां लगातार आंकड़ों में इजाफा हो रहा हैं। आज के आंकड़ों की बात करें तो प्रदेश में 2456 संक्रमित मामले मिले हैं जबकि पांच मरीजों की मौत हो गई। इसमें जम्मू संभाग में तीन मौतें हुई हैं। इसमें जम्मू संभाग से 934 और कश्मीर संभाग से 1522 मामले हैं। जिला जम्मू सर्वाधिक 588 मामलों के साथ सबसे अधिक प्रभावित है। प्रदेश में 10003 सक्रिय मामले हो गए हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 400-500 नए मामलों के साथ बढ़ोतरी हो रही है। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू-कश्मीर में 68803 लोगों के कोविड परीक्षण किए गए। अब तक प्रदेश में 4557 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।

जिला जम्मू में लगभग हर संस्थान और विभागीय स्तर पर संक्रमित मामले मिल रहे हैं। शुक्रवार को मिले सभी संक्रमित मामले स्थानीय स्तर के हैं, यानी जिले में सामुदायिक स्तर पर तेजी से संक्रमण का प्रसार हो रहा है। जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 2898 पहुंच गया है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। लेवल 1 जीएमसी जम्मू में भी गंभीर मरीजों की भर्ती बढ़ने लगी है। डीआरडीओ जम्मू में भी पचास के करीब मरीज भर्ती हैं। सोपोर नगर परिषद के 12 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं।

श्रीनगर में 464 नए संक्रमित मामले मिले हैं। रियासी में 39 यात्रियों समेत 90 लोग संक्रमित मिले हैं। बारामुला में 457, बडगाम में 139, कुपवाड़ा में 104, अनंतनाग में 101, कुलगाम में 120, उधमपुर में 55, राजोरी में 29, डोडा में 18, कठुआ में 52, सांबा में 16, किश्तवाड़ में 33, पुंछ में 49 संक्रमित मामले मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत