न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब : कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से बिगड़ रहे हालात, लगातार हो रही मौतें

शुक्रवार को पंजाब में जहां कोरोना से 71 मरीजों की जान गई वहीँ ब्लैक फंगस से तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 05 Jun 2021 12:26:18

पंजाब : कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से बिगड़ रहे हालात, लगातार हो रही मौतें

पंजाब में जहां कोरोना संक्रमण के हालात में सुधार आया हैं वहीँ ब्लैक फंगस से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब में जहां कोरोना से 71 मरीजों की जान गई वहीँ ब्लैक फंगस से तीन और मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 2009 नए मामले सामने आए हैं। वहीँ सूबे में ब्लैक फंगस से अबतक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। सूबे में अब तक ब्लैक फंगस के 362 मामले आ चुके हैं, जिनमें 46 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को 71 की मौत हो गई। अमृतसर में 4, बरनाला में 1, बठिंडा में 8, फरीदकोट में 2, फाजिल्का में 1, फिरोजपुर में 3, गुरदासपुर में 4, होशियारपुर में 1, जालंधर में 5, कपूरथला में 2, लुधियाना में 7, मोगा में 4, मोहाली में 2, मुक्तसर में 3, पठानकोट में 1, पटियाला में 10, रोपड़ में 2, संगरूर में 9, एसबीएस नगर में 1 और तरनतारन में 1 मरीज की मौत हो गई।

कोरोना के बाद अब लगातार ब्लैक फंगस के शिकार मरीज सामने आ रहे हैं। ब्लैक फंगस से होने वाली मौत का सिलसिला भी जारी है। शुक्रवार को जालंधर में ब्लैक फंगस के पांच नए मरीज सामने आए। इनमें जालंधर के दो, लुधियाना, जम्मू और कपूरथला का एक-एक मरीज शामिल हैं। सभी कोरोना संक्रमित हैं और जालंधर के अस्पतालों में दाखिल हैं। फतेहगढ़ साहिब जिले में चार लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आए हैं जबकि मंडी गोबिंदगढ़ की एक महिला व अमलोह के एक पुरुष की मौत हो गई है।

देश में मिले 1.20 लाख नए कोरोना मरीज जबकि 1.97 लाख हुए ठीक

देश में बीते दिन 1 लाख 20 हजार 332 नए कोरोना मरीज सामने आए, 1 लाख 97 हजार 371 ठीक भी हुए और 3,370 मरीजों की मौत हो गई। नए केस में हो रही कमी राहत देने वाली है। शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या 59 दिन में सबसे कम रही। इससे पहले 6 अप्रैल को 1.15 लाख कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीते पांच दिन से नए केस 1.50 लाख से कम आ रहे हैं। देश में शुक्रवार को नए संक्रमितों में से 66% मामले सिर्फ 5 राज्यों में मिले। इनमें तमिलनाडु में 22,651, केरल में 16,229 , कर्नाटक में 16,068 , महाराष्ट्र में 14152 और आंध्र प्रदेश में 10,413 शामिल हैं। इनके अलावा सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए केस 10 हजार के नीचे पहुंच गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें