न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सेना के 2 जवान घायल

अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिले के एक वन क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद सोमवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 11:40:14

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़, सेना के 2 जवान घायल

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का अभियान जारी है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार को राजौरी के कालाकोटे इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी, जिसमें सेना के दो जवान घायल भी हुए हैं। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने कहा, “आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल अभियान जारी है।” 1 अक्टूबर को पुलिस को कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में एक विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। एक संयुक्त ऑपरेशन भारतीय सेना और पुलिस द्वारा सामान्य क्षेत्र कालाकोट में लॉन्च किया गया था।

अधिकारियों ने क्या कहा?

राजौरी में सेना के अभियान को लेकर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा बलों को जंगल क्षेत्र में दो से तीन भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों की मौजूदगी का संदेह है, जहां ऑपरेशन शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक वन क्षेत्र की घेराबंदी और तलाश अभियान के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार शाम मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल ने संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कालाकोट इलाके के ब्रोह और सूम वन क्षेत्र की सोमवार को घेराबंदी की थी।

2 army jawans injured in gunfight with terrorists,jammu kashmir news

सेना ने की जवाबी कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने की कोशिश में सैनिकों पर गोलीबारी की जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मुठभेड़ में सेना के दो जवान घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि जिस इलाके की घेराबंदी की गई है, उसमें दो आतंकवादी हैं और उन सभी मार्गों को बाधित करने के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है, जहां से आतंकवादी भाग सकते हैं। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों पर नजर रखने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गहन अभियान जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?