Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर में दिखा कोरोना का भयावह रूप, 17 संक्रमितों की मौत से सहमे लोग, 1641 नए संक्रमित

आज सोमवार को जोधपुर में 1641 नए संक्रमितों के साथ ही 17 संक्रमितों की मौत भी हो गई हैं जो बहुत बड़ा आंकड़ा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 7:58:14

जोधपुर में दिखा कोरोना का भयावह रूप, 17 संक्रमितों की मौत से सहमे लोग, 1641 नए संक्रमित

प्रदेशभर में कोरोना के बढ़ते आंकड़े भयावह स्थिति को दर्शा रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर में आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज सोमवार को जोधपुर में 1641 नए संक्रमितों के साथ ही 17 संक्रमितों की मौत भी हो गई हैं जो बहुत बड़ा आंकड़ा हैं। इसकी तुलना में आज सिर्फ 80 मरीजों को ही ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा सका। ऐसे में एक्टिव केस बढ़कर दस हजार के करीब पहुंच गए। अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इस समय जनाना विंग के मौजूद 402 बेड में से 356 बेड पर मरीज हैं। 45 वेंटिलेटर में से 41 पर गंभीर मरीज भर्ती हैं। यहां केवल गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। जनाना विंग फुल होने के बाद खोले गए जिरियाट्रिक विंग के 97 में से 69 बेड फुल हैं। इसलिए अब मरीजों को भर्ती के लिए एमजीएच में रेफर किया जा रहा है।
कोरोना के कारण बड़ी संख्या में हो रही मौतों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। जोधपुर में पिछले पांच दिन के भीतर 62 लोग अपनी जान गंवा चुके है। जबकि इस साल यह आंकड़ा 123 तक जा पहुंचा है। वहीं गत पांच दिन में 6,592 संक्रमित मिले हैं। इस साल अब तक 15,317 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। आज जोधपुर में एक्टिव केस 9,850 हो गए। ये है ऑक्सीजन की व्यवस्था

एमडीएम में कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसके लिए जनाना विंग में अलग से ऑक्सीजन प्लांट बनाया गया है। हालत यह है कि एक दिन में करीब 900 सिलेंडर की खपत हो रही है। इसके अलावा मुख्य ऑक्सीजन प्लांट में 500 सिलेंडर नॉन कोविड मरीजों के लिए आ रहे थे। आपातकाल में ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसके लिए करीब 300 सिलेंडर का बफर स्टॉक रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका