न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : लगातार घट रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में मिले 163 नए संक्रमित, आठ की मौत

बीते 24 घंटों में उत्तराखंड में 163 नए संक्रमित मिले जबकि आठ लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। जबकि 323 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 22 Jun 2021 10:13:09

उत्तराखंड : लगातार घट रहा कोरोना का कहर, बीते 24 घंटे में मिले 163 नए संक्रमित, आठ की मौत

कोरोना का संक्रमण लगातार कम होता जा रहा हैं और सुखद आंकड़े सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में उत्तराखंड में 163 नए संक्रमित मिले जबकि आठ लोगों ने अपनी जान गंवाई हैं। जबकि 323 मरीज स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले भी तीन हजार से कम हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या 338807 हो गई है। जबकि 323004 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 7044 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा स्वस्थ होने से सक्रिय मामले तीन हजार से कम होकर 2964 हो गए हैं। वर्तमान में प्रदेश की रिकवरी दर 95.34 प्रतिशत और संक्रमण दर 6.37 प्रतिशत दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को 24725 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में 60 मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 26, उत्तरकाशी में 13, अल्मोड़ा में 12, नैनीताल में 11, हरिद्वार व चमोली में नौ-नौ, टिहरी में छह, पौड़ी में पांच, पिथौरागढ़ व बागेश्वर में चार-चार, चंपावत में रुद्रप्रयाग जिले में दो-दो संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे आ गई है। चार जिलों में एक प्रतिशत से कम संक्रमण दर है। पिथौरागढ़ जिले की सबसे अधिक 2.36 प्रतिशत संक्रमण दर दर्ज की गई है।

प्रदेश में ब्लैक फंगस के छह नए मरीज, चार की मौत

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। सोमवार को छह नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जबकि चार मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में छह नए मरीज मिले हैं। जिसमें एम्स ऋषिकेश में तीन, हिमालयन हॉस्पिटल में दो, दून मेडिकल कॉलेज में एक मरीज मिला है। जबकि एम्स ऋषिकेश में दो व हिमालयन हाॅस्पिटल में दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल मरीजों की संख्या 457 हो गई है। जबकि 81 मरीजों ने मौत हो चुकी है। 65 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

देश में 3 महीने बाद आए कोरोना के 50 हजार से कम मामले, 1162 की मौत

देश में सोमवार को 42,219 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें झारखंड, अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के आंकड़े अपडेट नहीं हुए हैं। करीब 3 महीने बाद कोरोना के नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार से नीचे आया है। इससे पहले 23 मार्च को 47,239 कोरोना संक्रमित मिले थे। इस दौरान 81,410 लोगों ने कोरोना को मात दी और 1,162 लोगों की मौत भी हुई। इस तरह पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में करीब 40 हजार की कमी रिकॉर्ड की गई। देश में अब तक कुल 2.99 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। हो सकता हैं आज कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ को पार के जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती