Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

58 साल के दादा ने 16 साल की अपनी ही पोती से किया दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रिश्तों को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जहां 58 साल के दादा ने 16 साल की अपनी ही पोती से जबरदस्ती दुष्कर्म किया जिसका खुलासा तब हुआ जब पोती 7 माह की गर्भवती हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 22 Jan 2022 1:06:03

58 साल के दादा ने 16 साल की अपनी ही पोती से किया दुष्कर्म, 7 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

इस कलयुगी जमाने में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो भरोसे का कत्ल करने वाली होते हैं। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रिश्तों को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला सामने आया हैं जहां 58 साल के दादा ने 16 साल की अपनी ही पोती से जबरदस्ती दुष्कर्म किया जिसका खुलासा तब हुआ जब पोती 7 माह की गर्भवती हो गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी दादा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ तो वह भाग निकला। उसे तलाश कर रहे थे। इसी बीच दोपहर में उसके फिर गांव में देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, दावनबोड़ निवासी 58 साल का छेदूराम तुरकाने दूर के रिश्ते में लगने वाले अपने भांजे के घर जून 2021 में ग्राम गैतरा आया था। वहां भांजे की 16 साल की बेटी भी थी। लड़की ने पुलिस को बताया कि एक दिन जब घर में वह अकेली थी तो आरोपी छेदूराम ने उससे दुष्कर्म किया। इससे वह काफी डर गई। इसके बाद फिर एक दिन उसे जान से मारने की धमकी दी और दोबारा दुष्कर्म किया। छेदूराम जब तक वहां रहा लड़की उससे दूरी बनाकर रखती। कुछ दिनों बाद आरोपी अपने गांव लौट गया। उसके जाने के बाद भी लड़की ने डर के चलते किसी को भी नहीं बताया। इस बीच उसमें शारीरिक बदलाव शुरू हो गए। पहले तो परिजनों ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद लड़की की मां ने ध्यान दिया तो उन्हें कुछ शंका हुई। डॉक्टर के पास लेकर गईं तो लड़की के 7 माह की गर्भवती होने का पता चला।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख
astrology