न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियाँ

पहले मेल में बसवेश्वर नगर स्थित नेपेल और विद्याशिल्पा सहित सात स्कूलों को निशाना बनाया गया और इन्हें धमकी भरे मेल भेजे गए। वहीं एक ऐसे स्कूल को भी धमकी भरा मेल आया जो कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 1:48:13

बेंगलुरु के 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियाँ

बेंगलुरु। बेंगलुरु के 15 से अधिक स्कूलों को शुक्रवार को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बम की धमकी मिलने के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्कूल अधिकारियों में दहशत फैल गई। पहले मेल में बसवेश्वर नगर स्थित नेपेल और विद्याशिल्पा सहित सात स्कूलों को निशाना बनाया गया और इन्हें धमकी भरे मेल भेजे गए। वहीं एक ऐसे स्कूल को भी धमकी भरा मेल आया जो कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास के सामने स्थित है।

अफवाह हो सकती यह धमकी

पुलिस को शक है कि ये अफवाह हो सकती है लेकिन उसके बावजूद प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस बम निरोधक दस्तों की मदद से स्कूलों के परिसर की तलाशी ले रही है। उन्होंने अभी तक किसी भी स्कूल में बम होने की पुष्टि नहीं की है। पिछले साल बेंगलुरु के कई स्कूलों को इसी तरह की ईमेल से धमकियां मिलीं थीं, लेकिन वे सभी अफवाहें निकलीं।

इस धमकी के बारे में तब पता लगा, जब स्कूलों के स्टाफ ने सुबह मेल चेक करने के लिए अपने ईमेल अकाउंट खोले। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि बम निरोधक दस्ते स्कूल परिसर की जांच कर रहे हैं।

स्कूल ने जारी की एडवाइजरी

बम की धमकी के संबंध में एक स्कूल ने अभिभावकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी में कहा गया है, हम आज स्कूल में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। स्कूल को अज्ञात स्रोतों से सुरक्षा खतरा मिला है। चूंकि हम अपने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं, इसलिए हमने छात्रों को तुरंत स्कूल से हटाने का फैसला किया है। चिंतित अभिभावक स्कूल परिसरों के बाहर अपने बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए इंतजार करते देखे गए।

इस बीच बम कि धमकी मिलने के बाद एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “फिलहाल यह एक फर्जी ईमेल जैसा लग रहा है। हम जल्द ही तलाशी अभियान पूरा करेंगे। हालांकि हम अभिभावकों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं। पिछले साल भी शरारती तत्वों ने कई स्कूलों को इसी तरह के ईमेल भेजे थे।”

बढ़ गईं अभिभावकों की चिंताएं

बम की धमकी मिलने के बाद छात्रों के माता-पिता, शिक्षकों और अभिभावकों को चिंता होने लगी। जबकि कुछ स्कूलों ने छात्रों को पास के खेल के मैदानों या अन्य सुरक्षित स्थानों पर ट्रान्सफर कर दिया। साथ ही कुछ स्कूलों ने माता-पिता/अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूलों से घर ले जाने के लिए कहा।

15 schools in bengaluru received bomb threats,such threats have been received before too

बेंगलुरु में पहले भी स्कूलों और संस्थानों को मिली है धमकी

इससे पहले 19 जुलाई 2022 को भी बेंगलुरु में 30 स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी। 8 अप्रैल 2022 को भी 6 स्कूलों को धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। ये सभी धमकियां फर्जी निकली थीं। गत नवंबर में बेंगलुरु के होसुर रोड स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस जांच में पता लगा था कि नौकरी से निकाले गए एक पूर्व कर्मचारी ने गुस्से में यह धमकी दी थी। ऐसे ही एक मामले में 20 मई 2022 को एक अजनबी ने फोन करके बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

केआईए के अधिकारियों ने बताया था कि सुबह 3:30 बजे एयरपोर्ट पुलिस कंट्रोल रूम के 112 नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया। उसने सिर्फ इतना कहा कि ‘बम धमाका होगा’ और कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल एक्शन लेते हुए पूरे एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल और पॉइंट्स पर कड़ी चेकिंग की गई, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। बाद में पता लगा था कि यह एक होक्स कॉल थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती