न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

वायनाड भूस्खलन में 138 लोग लापता, जिला प्रशासन ने जारी की मसौदा सूची

स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी किए गए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी केरल के इस जिले में एक सप्ताह से भी अधिक समय पहले हुए भीषण भूस्खलन के बाद से 138 लोग लापता हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 4:01:46

वायनाड भूस्खलन में 138 लोग लापता, जिला प्रशासन ने जारी की मसौदा सूची

वायनाड (केरल)। स्थानीय प्रशासन द्वारा बुधवार को जारी किए गए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, उत्तरी केरल के इस जिले में एक सप्ताह से भी अधिक समय पहले हुए भीषण भूस्खलन के बाद से 138 लोग लापता हैं। जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों के राशन कार्ड और मतदाता रिकॉर्ड के आधार पर 138 लापता लोगों की मसौदा सूची तैयार की गई थी।

विज्ञप्ति में कहा गया है, "ग्राम पंचायत, आईसीडीएस, जिला शिक्षा कार्यालय, श्रम कार्यालय, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आदि द्वारा रखे गए आधिकारिक रिकॉर्ड को एकत्रित करने के बाद लापता लोगों की सूची तैयार की गई थी।" इसमें कहा गया है कि शिविरों में रहने वाले, रिश्तेदारों के साथ या अस्पतालों में भर्ती लोगों और जिनकी मृत्यु की पुष्टि हो गई है, उनके नाम भी सूची से हटा दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने कहा कि यह पहला मसौदा है और जनता इसे देख सकती है तथा लापता लोगों के बारे में जानकारी होने पर अधिकारियों को सूचित कर सकती है। प्रशासन ने विज्ञप्ति में कहा कि प्राप्त जानकारी तथा किए गए सत्यापन के आधार पर सूची में आगे और बदलाव किए जाएंगे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मसौदा सूची जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट https://wayanad.gov.in/, जिला कलेक्टर आदि के सोशल मीडिया अकाउंट तथा कलेक्ट्रेट आदि के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध होगी। इसमें कहा गया है कि लापता लोगों की सूची के बारे में जनता फोन नंबर 8078409770 पर जानकारी दे सकती है।

इस बीच भूस्खलन प्रभावित चूरलमाला तथा मुंडक्कई क्षेत्रों से लापता लोगों की तलाश नौवें दिन भी जारी रही, जिसमें सेना तथा नौसेना सहित विभिन्न बलों के 1,026 कर्मी, 500 से अधिक स्वयंसेवक तथा भारी मशीनरी वहां तैनात की गई है। वायनाड के मुंडक्कई तथा चूरलमाला क्षेत्रों में 30 जुलाई को हुए विनाशकारी भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 226 हो गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर