न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तराखंड : 22698 सैंपल की जांच में मिले 118 नए संक्रमित, ब्लैक फंगस भी बन रहा आफत

बीते दिन गुरुवार को 22698 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 22580 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 118 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं गुरुवार को तीन मरीजों की मौत हुई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Jun 2021 11:55:19

उत्तराखंड : 22698 सैंपल की जांच में मिले 118 नए संक्रमित, ब्लैक फंगस भी बन रहा आफत

कोरोना संक्रमण का कहर अब थमता दिखाई दे रहा हैं जहां हर दिन मिलने वाले आंकड़े लगातार कम होते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन गुरुवार को 22698 सैंपल की जांच की गई जिसमें से 22580 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 118 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं गुरुवार को तीन मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 250 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2739 पहुंच गई है।
गुरुवार को मिले आंकड़ों के मुताबिक़ अल्मोड़ा में सात, बागेश्वर तीन, चमोली में पांच, चंपावत में पांच, देहरादून में 49, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 10, पौड़ी में 11, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में छह, टिहरी में सात, ऊधमसिंह नगर में चार और उत्तरकाशी में तीन मामले सामने आए हैं। अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या तीन लाख 39 हजार 245 हो गई है। इनमें से तीन लाख 23 हजार 627 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक चुल 7074 लोगों की जान जा चुकी है।

ब्लैक फंगस के छह नए मामले, पांच मरीजों की मौत

प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले और मौतें थम नहीं रही है। गुरुवार को छह नए मामले आए और पांच मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल मामले 478 हो गए हैं। जबकि 88 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में छह नए मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। मरीजों को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। जबकि एम्स ऋषिकेश में चार और सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। कुल मरीजों की संख्या 479 पहुंच गई है, इनमें से 88 मरीजों की मौतें हुई है। इसमें 226 मामले दूसरे राज्यों के है। वर्तमान में एम्स ऋषिकेश में 315, हिमालयन हॉस्पिटल में 45, सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 33, श्री महंत इन्दिरेश हॉस्पिटल में 30 और दून मेडिकल कॉलेज में 30 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में आज 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा

देश में गुरुवार को कोरोना के 51,659 संक्रमितों की पहचान हुई। इसके साथ ही भारत में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3,01,33,851 हो गई है। इस दौरान 64,369 लोगों ने संक्रमण को मात दी लेकिन 1328 लोगों की जान भी गई। बीते दिन हुई मौतों के बाद देश में कुल मौतों की संख्या 3,93,342 हो गई है। अब तक 2,91,21,035 कोरोना से ठीक हो चुके है। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 6,07,638 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 60,73,912 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 30,79,48,744 हुआ। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,35,781 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,95,68,448 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। फिलहाल देश में 6.07 लाख एक्टिव केस हैं। पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा करीब 85 दिनों बाद 6 लाख से नीचे पहुंच जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती