न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हम यहीं नहीं रुकेंगे... PM मोदी ने GST में और अधिक कटौती का दिया संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GST में और अधिक कटौती का संकेत दिया है। 2014 में लाख रुपये की खरीदारी पर 25 हजार टैक्स लगता था, जो अब घटकर 5-6 हजार रुपये रह गया है। पीएम मोदी ने आम जनता की बचत बढ़ाने और आर्थिक मजबूती पर जोर दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 12:15:19

हम यहीं नहीं रुकेंगे... PM मोदी ने GST में और अधिक कटौती का दिया संकेत

नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को GST में बड़ी राहत दी थी और अब उन्होंने भविष्य में और अधिक कटौती का इशारा भी किया है। पीएम मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, टैक्स का बोझ और कम होगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में एक लाख रुपये की खरीदारी पर करीब 25 हजार रुपये टैक्स लगता था, जो अब घटकर 5-6 हजार रुपये रह गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन करते हुए GST में हुई कटौती और इससे होने वाली बचत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "आज देश GST बचत उत्सव मना रहा है। मैं बताना चाहता हूं कि हम यहीं नहीं रुकने वाले। 2017 में जब GST लागू किया गया, हमने आर्थिक मजबूती का काम किया। 2025 में फिर से सुधार होगा और जैसे-जैसे आर्थिक मजबूती आएगी, टैक्स का बोझ कम होगा। देशवासियों के आशीर्वाद से GST सुधार का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।"

GST से पहले का जंजाल और अब की राहत

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से पहले देश में टैक्स की भारी जटिलता थी। इससे न केवल व्यवसाय की लागत बढ़ती थी, बल्कि परिवारों का बजट भी प्रभावित होता था। उदाहरण के तौर पर, 1,000 रुपये की शर्ट पर 117 रुपये टैक्स लगता था। 2017 में GST आने के बाद यह घटकर 50 रुपये हुआ और अब 22 सितंबर के बाद केवल 35 रुपये ही टैक्स देना होगा। इसी तरह, टूथपेस्ट, तेल, शैम्पू आदि पर 2014 में 31 रुपये टैक्स लगता था, 2017 में 18 रुपये और अब यह केवल 105 रुपये के सामान पर 105 रुपये में सुलभ हो गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि कोई परिवार 2014 में सालाना 1 लाख रुपये का सामान खरीदता था, तो उन्हें लगभग 25 हजार रुपये टैक्स देना पड़ता था, लेकिन अब नेक्स्ट जेनरेशन GST के बाद यह सिर्फ 5-6 हजार रुपये रह गया है। ज्यादातर आवश्यक वस्तुओं पर केवल 5% GST लागू है, जिससे आम जनता की बचत बढ़ी है।

ट्रैक्टर, स्कूटर और वाहन भी हुए सस्ते

पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से पहले एक ट्रैक्टर पर 70 हजार रुपये से अधिक टैक्स देना पड़ता था, जो अब घटकर 30 हजार रुपये रह गया है। किसान को एक ट्रैक्टर पर 40 हजार रुपये की बचत हो रही है। इसी तरह, थ्री-व्हीलर पर 55 हजार रुपये टैक्स लगता था, अब यह 35 हजार रुपये रह गया। इसके अलावा, GST में कटौती से स्कूटर 8 हजार रुपये और मोटरसाइकिल 9 हजार रुपये सस्ती हुई है। इसका लाभ सीधे गरीब और मध्यवर्गीय परिवारों को मिल रहा है।

कांग्रेस पर करारा हमला

टैक्स राहत और छूट का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "कुछ राजनीतिक दल देशवासियों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार की नाकामियों को छिपाने के लिए झूठ फैलाया गया। उस समय टैक्स और महंगाई की मार आम नागरिकों पर भारी थी। हमारी सरकार ने टैक्स और महंगाई को कम किया और लोगों की आमदनी व बचत बढ़ाई। पहले 2 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स माफ था, अब 12 लाख रुपये तक आय पर टैक्स फ्री है। इनकम टैक्स और GST में छूट से लोगों को लगभग ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है।"

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत