न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को झटका, जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

उन्नाव रेप केस में दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दी गई जमानत पर शीर्ष अदालत ने रोक लगा दी है और सेंगर से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 29 Dec 2025 12:38:38

उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को झटका, जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत की राहत पर अब सुप्रीम कोर्ट ने ब्रेक लगा दिया है। शीर्ष अदालत के इस फैसले से सेंगर को बड़ा झटका लगा है और उनकी रिहाई फिलहाल टलती नजर आ रही है।

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा कुलदीप सेंगर को जमानत दिए जाने के आदेश के खिलाफ सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। जांच एजेंसी ने हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। इस याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गंभीरता दिखाते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जमानत आदेश पर फिलहाल अमल नहीं होगा। अदालत ने कुलदीप सेंगर को नोटिस जारी करते हुए उनसे इस मामले में जवाब तलब किया है। पूर्व विधायक को अपना पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, कुलदीप सेंगर को अगले सात दिनों के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा। इसके बाद अदालत इस मामले में आगे की सुनवाई करेगी। फिलहाल, शीर्ष अदालत के इस फैसले से उन्नाव दुष्कर्म मामले में न्यायिक प्रक्रिया पर एक बार फिर देशभर की निगाहें टिक गई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान

रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर

समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम

समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन

SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद

अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना

19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल

समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज

लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी

जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला