न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पश्चिम बंगाल में 58 लाख और राजस्थान में 42 लाख नाम हटे, SIR के बाद चुनाव आयोग ने जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

SIR प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, राजस्थान समेत कई राज्यों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की है। बंगाल में 58 लाख और राजस्थान में 42 लाख नाम हटाए गए, जानिए पूरी वजह और आगे की प्रक्रिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Dec 2025 6:36:10

पश्चिम बंगाल में 58 लाख और राजस्थान में 42 लाख नाम हटे, SIR के बाद चुनाव आयोग ने जारी की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पश्चिम बंगाल, गोवा, राजस्थान, पुडुचेरी और लक्षद्वीप की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। इस अभ्यास के तहत इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों की गहन जांच की गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए गए हैं। आयोग के मुताबिक, हटाए गए नामों में मृत मतदाता, स्थानांतरित हो चुके वोटर और डुप्लीकेट एंट्री शामिल हैं। सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल और राजस्थान में देखने को मिला, जहां लाखों मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर कर दिए गए।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 4 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच चले SIR अभियान के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कुल 58 लाख 20 हजार 898 नाम हटाए गए हैं। इस संशोधन के बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या में बड़ा बदलाव आया है। पहले जहां मतदाताओं की कुल संख्या 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 थी, वहीं अब यह घटकर 7 करोड़ 08 लाख 16 हजार 630 रह गई है। चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम मतदाता सूची को अधिक सटीक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राजस्थान में भी SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में बड़ा संशोधन देखने को मिला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में कुल 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 पंजीकृत मतदाताओं में से करीब 42 लाख नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाए गए हैं। आयोग ने बताया कि इस प्रक्रिया के दौरान 5 करोड़ 04 लाख 71 हजार 396 मतदाताओं ने अपना इम्युरेशन फॉर्म जमा किया, जबकि 41 लाख 84 हजार 819 मतदाता तय समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा नहीं कर पाए। इसी आधार पर उनके नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर किए गए हैं।

गोवा में भी मतदाता सूची की गहन समीक्षा की गई है। राज्य में कुल 10 लाख 84 हजार 992 पंजीकृत मतदाताओं में से लगभग 1 लाख मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि SIR का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाना और यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में केवल पात्र और वास्तविक वोटरों के नाम ही शामिल रहें। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट सूची पर आपत्तियां और दावे दर्ज कराने का अवसर मतदाताओं को दिया जाएगा, जिसके बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला