न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पार्टी की तय मर्यादा से कभी बाहर नहीं गया’, नेतृत्व से नाराजगी की चर्चाओं के बीच शशि थरूर का बयान, ऑपरेशन सिंदूर पर रखी बेबाक राय

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पार्टी लाइन तोड़ने के आरोपों पर सफाई दी है। नेतृत्व से मतभेद की चर्चाओं के बीच उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमला और राष्ट्रहित को लेकर अपनी बेबाक राय रखी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 24 Jan 2026 5:26:56

‘पार्टी की तय मर्यादा से कभी बाहर नहीं गया’, नेतृत्व से नाराजगी की चर्चाओं के बीच शशि थरूर का बयान, ऑपरेशन सिंदूर पर रखी बेबाक राय

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शनिवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि संसद के भीतर उन्होंने कभी भी पार्टी के आधिकारिक रुख का उल्लंघन नहीं किया है। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर ने बताया कि सार्वजनिक रूप से अगर किसी मुद्दे पर उनकी राय पार्टी लाइन से अलग रही, तो वह सिर्फ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर थी। केरल साहित्य महोत्सव के दौरान एक सत्र में सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि उस विषय पर उन्होंने सोच-समझकर अपनी बात रखी थी और आज भी उन्हें अपने रुख पर कोई पछतावा नहीं है।

थरूर का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कांग्रेस के भीतर उनके और शीर्ष नेतृत्व के बीच मतभेद की चर्चाएं तेज हैं। हाल के दिनों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शशि थरूर इस बात से नाराज हैं कि कोच्चि में हुए एक कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने मंच पर मौजूद रहने के बावजूद उनका नाम नहीं लिया। इसके अलावा राज्य स्तर पर पार्टी नेताओं द्वारा उन्हें लगातार नजरअंदाज किए जाने की भावना भी सामने आई है, जिसे लेकर थरूर कथित तौर पर आहत बताए जा रहे हैं।

पहलगाम हमले पर थरूर की दो टूक राय

पहलगाम आतंकी घटना का जिक्र करते हुए शशि थरूर ने अपनी स्थिति साफ की। उन्होंने कहा कि एक लेखक और स्वतंत्र विचारक के तौर पर उन्होंने इस घटना के बाद एक अखबार में लेख लिखा था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए और ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। थरूर ने यह भी कहा कि भारत को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान के साथ लंबे और थकाऊ टकराव में नहीं उलझना चाहिए। उनका मानना था कि किसी भी जवाबी कार्रवाई का दायरा आतंकवादी ठिकानों तक सीमित रहना चाहिए।

नेहरू के विचारों का किया उल्लेख

कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि भारत सरकार ने बाद में वही कदम उठाए, जिसकी उन्होंने वकालत की थी। इस संदर्भ में उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का उल्लेख करते हुए कहा कि नेहरू ने कभी यह सवाल उठाया था कि, “अगर भारत ही नहीं बचेगा तो फिर कौन सुरक्षित रहेगा?”

थरूर ने जोर देते हुए कहा कि जब देश की सुरक्षा, उसकी संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उसकी साख दांव पर हो, तब हर अन्य प्राथमिकता पीछे रह जाती है और भारत सबसे पहले आता है।

राष्ट्रहित के सामने सियासत गौण

शशि थरूर ने कहा कि एक मजबूत और बेहतर भारत के निर्माण की प्रक्रिया में राजनीतिक दलों के बीच मतभेद स्वाभाविक हैं। विचारों में भिन्नता लोकतंत्र की खूबसूरती है, लेकिन जब बात राष्ट्रहित की हो, तो सभी मतभेदों से ऊपर उठकर देश को सर्वोपरि रखना चाहिए। उनके मुताबिक, राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला