न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पत्रकार के सवाल पर रेणुका चौधरी का अनोखा रिएक्शन, बोलीं—‘भौं-भौं’; वीडियो ने बढ़ाई हलचल

पत्रकार के सवाल पर रेणुका चौधरी के ‘भौं-भौं’ वाले जवाब का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। संसद परिसर में कुत्ते के साथ पहुंचने पर उठे विवाद, विशेषाधिकार प्रस्ताव की चर्चा और भाजपा-कांग्रेस के बीच तीखी बयानबाज़ी ने मामले को और गर्मा दिया है। यहाँ पढ़ें पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 03 Dec 2025 2:49:06

पत्रकार के सवाल पर रेणुका चौधरी का अनोखा रिएक्शन, बोलीं—‘भौं-भौं’; वीडियो ने बढ़ाई हलचल

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी सुर्खियों में आ गईं, जब वे एक कुत्ते के साथ संसद परिसर में पहुंचीं। मीडिया ने जब इस पर उनसे सवाल किया, तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यह कुत्ता बिल्कुल शांत है, काटता नहीं… काटने वाले तो संसद के अंदर बैठे सरकार चलाने वाले लोग हैं।” उनका यह बयान तेजी से चर्चा का विषय बन गया।

इसी विवाद के बीच खबरें सामने आईं कि उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाने की तैयारी हो रही है। जब इस मुद्दे पर पत्रकारों ने उनसे प्रतिक्रिया मांगी, तो चौधरी ने बेबाक अंदाज़ में ‘भौं-भौं’ की आवाज निकालकर जवाब दिया। साथ ही दो टूक कहा कि अगर प्रस्ताव लाया गया, तो उसका करारा जवाब मिलेगा। भाजपा ने उन पर संसद की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए चौधरी ने कहा, “मैं क्या कहूं… भौं-भौं ही कहूंगी। जब प्रस्ताव आएगा, तब देखा जाएगा। मैं उससे घबराने वाली नहीं हूं।” उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे भी एक बार बैलगाड़ी लेकर संसद आए थे, तो आज उनके द्वारा कुत्ते को लाना अचानक कैसे विवाद बन गया? उनका कहना था कि हिंदू परंपराओं में कुत्तों का भी अपना महत्व है और उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।

चौधरी ने आगे बताया कि वह आवारा कुत्ते को केवल पशु चिकित्सक के पास ले जा रही थीं और इसी दौरान संसद पहुंचीं। उनका कहना था कि इस पूरी घटना को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।

भाजपा का पलटवार

भाजपा की ओर से मंगलवार को संबित पात्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने संसद की गरिमा, वहां काम करने वाले सांसदों, कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों का सम्मान आहत किया है। पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी और रेणुका चौधरी के बयानों ने संसद की संवैधानिक प्रतिष्ठा को धक्का पहुंचाया है। दोनों को याद रखना चाहिए कि सांसद होने का मतलब जिम्मेदारी भी है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी निराशा में इस हद तक गिर गई है कि अब अपने ही सांसदों और सहयोगियों के प्रति भी सम्मान नहीं बचा। पात्रा का कहना था, “राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, सहमति-असहमति चलती रहती है, लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं कि एक-दूसरे के खून के प्यासे हों।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला