न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ये ट्रेड डील नहीं, सरेंडर है... राहुल गांधी ने लोकसभा में अमेरिकी शर्तों पर सरकार को लिया आड़े हाथ

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बजट सत्र में भारत-अमेरिका ट्रेड डील और वैश्विक चुनौतियों पर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, ये समझौता किसानों और देश के हितों के खिलाफ है, एआई और डेटा को नजरअंदाज करना खतरनाक है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 11 Feb 2026 2:43:54

ये ट्रेड डील नहीं, सरेंडर है... राहुल गांधी ने लोकसभा में अमेरिकी शर्तों पर सरकार को लिया आड़े हाथ

लोकसभा में बजट सत्र का आज 10वां दिन है और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संसद में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने बजट पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इसमें वर्तमान वैश्विक और घरेलू चुनौतियों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कोई ठोस योजना प्रस्तुत नहीं की गई। राहुल गांधी ने जोर दिया कि आज के समय में एआई का महत्व अति आवश्यक है।

वैश्विक संघर्ष और युद्ध के दौर का जिक्र

राहुल गांधी ने वैश्विक सुरक्षा पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए कहा, "हम ऐसे युग में जी रहे हैं जहाँ युद्ध और संघर्ष लगातार बढ़ रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है, चीन अमेरिका को चुनौती दे रहा है, और ऊर्जा और वित्त अब आधुनिक युद्ध के हथियार बन चुके हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच भी ऑपरेशन सिंदूर जैसी घटनाएँ हो रही हैं। ऐसे समय में हमारे बजट में इन जोखिमों का कोई उल्लेख नहीं है।"

उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के लिए भारतीय डेटा अत्यंत महत्वपूर्ण है। "भारत की विशाल आबादी एक ताकत है, लेकिन इसका सही लाभ तभी उठ सकता है जब इसे गंभीरता से समझा जाए। अगर भारत ब्लॉक का राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बातचीत कर रहा होता, तो हमारी प्राथमिकता इस डील में भारतीय डेटा की सुरक्षा और महत्व होना चाहिए था।"

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कड़ी टिप्पणी

राहुल गांधी ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील की आलोचना करते हुए कहा कि इस समझौते के कारण गरीब किसान सीधे प्रभावित होंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिकी आयात 46 अरब डॉलर से बढ़कर 146 अरब डॉलर हो जाएगा, जबकि भारत पर टैरिफ 3 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हो गया है और अमेरिकी टैरिफ 16 प्रतिशत से घटकर शून्य हो गया है। उन्होंने इसे "देश और किसानों के प्रति शर्मनाक कदम" बताया।

सरकार पर निशाना साधते हुए कड़ा संदेश

राहुल गांधी ने सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, "मैं कह रहा हूं कि आपने देश को बेच दिया। क्या आपको भारत को बेचने में शर्म नहीं आई? आपने हमारी भारत माता को बेच दिया है।" उन्होंने आर्थिक सर्वेक्षण के हवाले से भी कहा कि दुनिया में भू-राजनीतिक संघर्ष तेजी से बढ़ रहे हैं, अमेरिका के प्रभुत्व को चीन, रूस और अन्य ताकतों से चुनौती मिल रही है। साथ ही, ऊर्जा और फाइनेंस अब शस्त्र बन चुके हैं। प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का बयान कि युद्ध का युग समाप्त हो गया, वास्तविकता से मेल नहीं खाता। यूक्रेन, गाजा, मध्य पूर्व और ईरान में जारी संघर्ष इसके प्रमाण हैं।

एआई और तकनीकी कौशल पर चेतावनी

राहुल गांधी ने सरकार को आगाह किया कि एआई और डिजिटल तकनीकों के बढ़ते प्रभाव को नजरअंदाज करना भारत के युवाओं और राष्ट्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा, "सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का जो पेशा आज भारत में लोकप्रिय है, उसे आने वाले समय में गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जब आप एक खतरनाक वैश्विक परिदृश्य में प्रवेश करते हैं, तो सबसे पहले यह समझना होगा कि एक व्यक्ति और एक राष्ट्र के रूप में हमारी ताकत क्या है। भारत की 1.4 अरब आबादी प्रतिभाशाली, ऊर्जावान और गतिशील है, जो दुनिया में किसी को भी चुनौती दे सकती है।"

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें