न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कांग्रेस की गलती से पाकिस्तान के कब्जे में गया कश्मीर का हिस्सा’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में चला गया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अगर पटेल को कश्मीर के विलय का अधिकार मिला होता, तो इतिहास कुछ और होता।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 12:45:46

‘कांग्रेस की गलती से पाकिस्तान के कब्जे में गया कश्मीर का हिस्सा’, राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले प्रधानमंत्री मोदी

राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को गुजरात के केवडिया से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों और निर्णयों के कारण ही आज कश्मीर का एक हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है। प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे सिर्फ इतिहास पढ़ने या लिखने में नहीं, बल्कि इतिहास रचने में विश्वास रखते थे।

मोदी ने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व में भारत ने सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोया, लेकिन दुर्भाग्य से कश्मीर का मामला वैसा नहीं हो सका जैसा उन्होंने चाहा था। उन्होंने कहा, “कश्मीर आज अनुच्छेद 370 की जंजीरों से मुक्त होकर मुख्यधारा में लौट आया है। ऑपरेशन सिंधु्र जैसे अभियानों ने दिखा दिया है कि अगर आज कोई भारत की ओर आंख उठाता है, तो भारत मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखता है। हर बार हमारा जवाब पहले से कहीं अधिक मजबूत और निर्णायक होता है — यह भारत के विरोधियों के लिए स्पष्ट संदेश है।”

कश्मीर मुद्दे पर सरदार पटेल की सोच और कांग्रेस की भूल

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने हमेशा राष्ट्र की संप्रभुता को सर्वोच्च माना था। लेकिन उनके निधन के बाद देश की सत्ता में बैठे लोगों ने इस सिद्धांत की अनदेखी की। उन्होंने कहा, “कश्मीर में की गई गलतियां, पूर्वोत्तर में बढ़ती अस्थिरता और देश के विभिन्न हिस्सों में नक्सलवाद-माओवादी आतंकवाद का फैलाव — ये सब उस दौर की नीतिगत कमजोरियों के परिणाम थे। तब की सरकारों ने सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व और स्पष्ट नीति की जगह कमजोर और समझौतावादी रवैया अपनाया। इसका दुष्परिणाम देश ने हिंसा, विभाजन और अशांति के रूप में भुगता।”

मोदी ने आगे कहा कि अगर सरदार पटेल को कश्मीर के विलय का पूरा अधिकार दिया गया होता, तो हालात आज बिल्कुल अलग होते। उन्होंने कहा, “पटेल जी चाहते थे कि जिस तरह उन्होंने सभी रियासतों को भारत का हिस्सा बनाया, वैसे ही कश्मीर का भी विलय हो। लेकिन नेहरू जी ने उनकी यह इच्छा पूरी नहीं होने दी। कांग्रेस ने कश्मीर को अलग संविधान और अलग प्रतीक देकर उसे बाकी भारत से अलग कर दिया। यही गलती दशकों तक देश के घाव को गहराती रही।”

घुसपैठियों पर भी साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आंतरिक सुरक्षा पर बात करते हुए कहा कि आज भी एक बड़ा खतरा घुसपैठियों से बना हुआ है। उन्होंने कहा, “विदेशी घुसपैठिए लंबे समय से भारत की सीमाओं को लांघते आए हैं। उन्होंने देश के संसाधनों पर कब्जा किया, जनसांख्यिकीय संतुलन बिगाड़ा और राष्ट्रीय एकता को कमजोर किया। लेकिन पिछली सरकारों ने वोटबैंक की राजनीति के कारण इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंद लीं।”

उन्होंने कहा कि ऐसी नीतियों ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। “हमारी सरकार राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर काम कर रही है। अब देश यह सहन नहीं करेगा कि कोई भी बाहरी ताकत उसकी एकता, अखंडता या सुरक्षा से खिलवाड़ करे।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत