न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल-कश्मीर में ताजा बर्फबारी से सैलानियों में उत्साह, यूपी-पंजाब में घना कोहरा; दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर बिगड़ी

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और बारालाचा में ताजा हिमपात से ठंड बढ़ गई है, जबकि कश्मीर में नए साल पर बर्फबारी की उम्मीद है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया है और दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 7:54:32

हिमाचल-कश्मीर में ताजा बर्फबारी से सैलानियों में उत्साह, यूपी-पंजाब में घना कोहरा; दिल्ली-एनसीआर की हवा फिर बिगड़ी

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ने उत्तर भारत के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से सर्दी और खूबसूरती दोनों बढ़ गई हैं, वहीं मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से पर्यटक काफी खुश नजर आए, जबकि मौसम विभाग ने नए साल के मौके पर कश्मीर में भी बर्फ गिरने की संभावना जताई है। इसके उलट, मैदानी राज्यों में कोहरा और प्रदूषण चिंता का कारण बना हुआ है।

हिमाचल प्रदेश: रोहतांग और बारालाचा दर्रे बर्फ से ढके

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रों में ताजा हिमपात दर्ज किया गया, जिसने वहां पहुंचे सैलानियों का उत्साह दोगुना कर दिया। सुबह के समय बर्फबारी का नजारा देखने लायक रहा, हालांकि दोपहर बाद मौसम में सुधार देखने को मिला और आसमान साफ होने लगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर मुख्य रूप से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों तक सीमित रहा, जबकि निचले क्षेत्रों में अधिकांश जगह बादल छाए रहे। राजधानी शिमला के साथ-साथ कुफरी और मनाली में भी दिनभर बादलवाही बनी रही।

कोहरे का प्रकोप, स्कूलों के समय में बदलाव

हिमाचल के बिलासपुर और मंडी जिलों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के निचले और मैदानी क्षेत्रों के लिए 27, 28 और 29 दिसंबर को घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊना जिले में कोहरे के कारण स्कूली बच्चों को राहत देते हुए स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। अब ये संस्थान सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगे।

कश्मीर घाटी: नए साल पर बर्फबारी का तोहफा संभव

कश्मीर घाटी में शुक्रवार को मौसम ज्यादातर साफ बना रहा, लेकिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर लगातार महसूस किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नव वर्ष के आसपास श्रीनगर समेत घाटी के कई निचले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की संख्या बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

उत्तराखंड और मैदानी इलाकों में कोहरे की चेतावनी

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे की वजह से देहरादून और पंतनगर हवाई अड्डों पर उड़ान सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और बिहार समेत उत्तर भारत के अधिकांश मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है।

दिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI ‘बहुत खराब’ स्तर पर

दो दिन की मामूली राहत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता एक बार फिर बिगड़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार शाम 4 बजे दिल्ली का 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 332 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। इससे एक दिन पहले यह आंकड़ा 234 था, जबकि उससे एक दिन पहले इसी समय AQI 271 रिकॉर्ड किया गया था।

शहर के 40 में से 38 सक्रिय वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों में से आठ स्टेशनों पर AQI 400 से अधिक दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी को दर्शाता है। इनमें आनंद विहार, बावना, डीटीयू, जहांगीरपुरी, नरेला, नेहरू नगर, रोहिणी और विवेक विहार शामिल हैं। सीपीसीबी के समीर ऐप के मुताबिक, 20 स्टेशन ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहे, जबकि नौ स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता ‘खराब’ स्तर पर दर्ज की गई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल