न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'हजारों बमों से कुछ नहीं, पर चार फुलझड़ियों से ओजोन में छेद हो जाएगा!', कुमार विश्वास का व्यंग्य

दीपावली पर पटाखा प्रतिबंध को लेकर कवि कुमार विश्वास ने तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध में हजारों बम चलने के बावजूद ओजोन परत को कुछ नहीं हुआ, लेकिन भारत में चार फुलझड़ियों से ही छेद हो जाता है! कवि सम्मेलन में दिए इस बयान से देशभर में बहस छिड़ गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 13 Oct 2025 9:08:20

'हजारों बमों से कुछ नहीं, पर चार फुलझड़ियों से ओजोन में छेद हो जाएगा!', कुमार विश्वास का व्यंग्य

प्रसिद्ध कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने इस बार दीपावली से पहले पटाखों पर लगाए जा रहे प्रतिबंधों पर तंज कसते हुए एक तीखी टिप्पणी की है। मुंबई में आयोजित एक कवि सम्मेलन के मंच से बोलते हुए उन्होंने पर्यावरण को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने वालों को आड़े हाथों लिया।

षणमुखानंद हॉल में आयोजित इस कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में कहा— “तीन साल से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है, गोला-बारूद की बारिश हो रही है, गाज़ा में लगातार बमबारी जारी है, लेकिन उससे ओजोन परत को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन जैसे ही भारत में दीपावली आती है, तो कहते हैं कि चार फुलझड़ियों से ओजोन में छेद हो जाएगा!”

उन्होंने आगे व्यंग्य करते हुए कहा— “इतनी फुलझड़ियाँ जलाने से ओजोन में इतना बड़ा छेद हो जाएगा कि उससे कई बुद्धिजीवी ऊपर जाएंगे और कुछ नीचे उतर आएंगे।” उनके इस वक्तव्य पर श्रोताओं ने जोरदार तालियों से प्रतिक्रिया दी।

हर दीपावली पर उठती है पटाखा विवाद की गूंज

हर साल की तरह इस बार भी दीपावली पर आतिशबाजी के विरोध को लेकर देशभर में बहस छिड़ी हुई है। कुछ लोगों का मानना है कि त्योहार के दौरान प्रदूषण और ध्वनि का स्तर बढ़ता है, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक असर पड़ता है। वहीं, एक दूसरा पक्ष यह तर्क देता है कि दीपावली को निशाना बनाना एक योजनाबद्ध मानसिकता का हिस्सा है, क्योंकि नए साल, क्रिसमस या अन्य अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में होने वाली आतिशबाजी पर शायद ही कभी सवाल उठाए जाते हैं।

"त्योहारों को निशाना बनाना उचित नहीं"

कई सामाजिक संगठनों का कहना है कि अगर पर्यावरण की चिंता वास्तव में की जा रही है, तो समान रूप से सभी आयोजनों पर नियंत्रण होना चाहिए। केवल भारतीय परंपराओं और त्योहारों को दोष देना उचित नहीं है।

“फुलझड़ियों से ज्यादा खतरनाक हैं सोच के बम”

कुमार विश्वास ने अपने भाषण के अंत में कहा कि असली प्रदूषण “सोच” का होता है — जब समाज अपने ही त्योहारों से दूरी बनाने लगता है और बाहरी विचारों से प्रभावित होकर अपनी परंपराओं पर उंगली उठाने लगता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
SIR और ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी के हमले का BJP ने दिया जवाब, सुधांशु त्रिवेदी बोले- कांग्रेस खुद एंटी-इनकंबेंसी से नहीं बच पाई
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
मेधा रूपम के केस की सुनवाई पर वकीलों ने उठाए सवाल, CJI को लिखी खुली चिट्ठी
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला