न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर बढ़ा विवाद, शाहरुख खान के खिलाफ संतों और धर्मगुरुओं का तीखा विरोध

आईपीएल 2026 में केकेआर द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल किए जाने पर विवाद गहरा गया है। शाहरुख खान के फैसले के खिलाफ संतों, धर्मगुरुओं और नेताओं ने तीखा विरोध जताया, मामला केंद्र सरकार तक पहुंचाने की तैयारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 02 Jan 2026 8:00:01

KKR में बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर बढ़ा विवाद, शाहरुख खान के खिलाफ संतों और धर्मगुरुओं का तीखा विरोध

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) टीम में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को शामिल किए जाने के फैसले पर विरोध की आंच तेज होती जा रही है। टीम के मालिक और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को लेकर सियासी ही नहीं, अब धार्मिक मोर्चे से भी कड़ा विरोध सामने आने लगा है। पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम के बयान के बाद गुरुवार को संतों और कथावाचकों ने खुलकर नाराजगी जताई।

एक दिन पहले संगीत सोम ने शाहरुख खान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें ‘गद्दार’ करार दिया था। इसके अगले ही दिन नागपुर में प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शाहरुख खान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आईपीएल 2026 के लिए बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर में शामिल करने के फैसले की कड़ी आलोचना की।

शाहरुख खान का रुख हमेशा संदिग्ध रहा है: रामभद्राचार्य

जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि यह फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और शाहरुख खान का रवैया पहले भी देश के प्रति सवालों के घेरे में रहा है। उन्होंने कहा कि शाहरुख का आचरण एक ‘देशद्रोही सोच’ को दर्शाता है। संत ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों की तीखी निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार को ऐसी घटनाओं पर सख्त रुख अपनाना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश के नागरिकों और वहां की सरकार को यह याद दिलाया जाना चाहिए कि उनके देश के निर्माण में हिंदुओं का अहम योगदान रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा- गलत संदेश दे रहा है यह फैसला

इधर मुंबई में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी इस मुद्दे पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी देश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हों, ऐसे समय में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल करना बेहद गलत संदेश देता है।

देवकीनंदन ठाकुर ने शाहरुख खान को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि भारतीय जनता ने ही उन्हें सुपरस्टार बनाया है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो जनता किसी को हीरो बनाती है, वही उसे जीरो भी बना सकती है।

अलीगढ़ के मौलाना ने भी जताई नाराजगी

अलीगढ़ से शाही चीफ मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने भी इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि केकेआर द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल करना इंसानियत को शर्मसार करने वाला कदम है। मौलाना ने स्पष्ट किया कि कोई भी खेल या व्यापारिक समझौता नैतिक मूल्यों के आधार पर ही होना चाहिए।

मुस्तफिजुर रहमान की नौ करोड़ की बोली से भड़का गुस्सा

इस पूरे विवाद को और हवा तब मिली, जब यह खबर सामने आई कि बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने करीब नौ करोड़ रुपये में खरीदा है। देश में यह सवाल उठने लगे हैं कि जब बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं, तब ऐसे खिलाड़ी पर बड़ी रकम खर्च करना क्या सही है।

आलोचकों का कहना है कि संवेदनशील हालात में लिया गया यह फैसला न सिर्फ नैतिक रूप से गलत है, बल्कि देशहित की भावना के भी खिलाफ जाता है।

केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा मामला

महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे खान ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि हमारे देश के लोग बांग्लादेश में अन्याय और हिंसा का सामना कर रहे हैं, तो भारत को कड़ा संदेश देना चाहिए। उन्होंने शाहरुख खान से अपील करते हुए कहा कि ऐसे हालात में बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाना चाहिए।

प्यारे खान ने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस पूरे मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे, ताकि इस पर उचित कार्रवाई हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला