न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी की राख भारत तक कैसे पहुंची, जानें कितनी खतरनाक है?

इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी से निकली राख भारत तक पहुंच गई है। दिल्ली एनसीआर समेत कई उत्तर भारत के क्षेत्रों में राख के बादल फैल चुके हैं। जानें इससे कितने राज्यों पर असर पड़ेगा, क्या यह खतरनाक है और मौसम विभाग ने क्या चेतावनी दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 25 Nov 2025 11:03:04

इथियोपिया में फटे ज्वालामुखी की राख भारत तक कैसे पहुंची, जानें कितनी खतरनाक है?

इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी से निकली राख अब दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच चुकी है। इंडियामेटस्काई वेदर के अनुसार, राख का यह बादल सबसे पहले पश्चिम से गुजरात में आया और फिर राजस्थान, उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र, हरियाणा होते हुए दिल्ली एनसीआर तक पहुंचा।

फिलहाल यह हिमालय और अन्य उत्तरी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। राख के इन बादलों के कारण विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा है। कई एयरलाइंस ने फ्लाइट रद्द कर दी हैं, जबकि अन्य में देरी हो रही है। राख के बादलों से प्रभावित क्षेत्रों का आसमान सामान्य से अधिक धुंधला और काला दिखाई दे सकता है।

राख भारत तक कैसे पहुंची?

दरअसल, इथियोपिया के अदीस अबाबा से लगभग 800 किमी उत्तर-पूर्व स्थित अफार क्षेत्र में हेली गुब्बी ज्वालामुखी पिछले 10,000 वर्षों से निष्क्रिय था। रविवार को सुबह लगभग 8:30 बजे GMT पर इसमें विस्फोट हुआ। इस धमाके से निकली राख और धुएं का मोटा गुबार 14 किलोमीटर ऊंचाई तक पहुंचा।

यह ज्वालामुखी जियोलॉजिकली एक्टिव रिफ्ट वैली में स्थित है, जहां दो टेक्टोनिक प्लेट्स आपस में मिलती हैं। राख लाल सागर से होकर यमन और ओमान तक गई और फिर भारत की ओर बढ़ी। सोमवार तक यह दिल्ली एनसीआर पहुंच गई, जिससे दृश्यता पर असर पड़ा।

क्या राख खतरनाक है?

राख के बादल में ज्वालामुखी की राख, सल्फर डाइऑक्साइड और कांच तथा चट्टान के छोटे कण शामिल हैं। ये बादल 100-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 15,000-25,000 फीट की ऊंचाई तक हैं। कुछ हिस्सों में यह 45,000 फीट तक भी पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इतनी ऊंचाई के कारण भारत के शहरों में वायु गुणवत्ता (AQI) पर बड़ा प्रभाव नहीं पड़ेगा।

हालांकि, नेपाल की पहाड़ियों, हिमालय और उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में SO2 के स्तर पर असर पड़ सकता है। कुछ कण पहाड़ियों से टकराकर बाद में चीन की ओर चले जाएंगे। जमीन पर इसका असर केवल धुंध और धुएं जैसी स्थिति तक सीमित रहेगा।

कुछ क्षेत्रों में राख के छोटे कण सतह पर गिर सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लोग धूल भरी आंधी जैसा दृश्य देख सकते हैं, लेकिन जमीन पर नुकसानदायक कणों का जमावड़ा नहीं होगा। सुरक्षा के लिए लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला