न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डॉक्टरों का अलर्ट: कोरोना के बाद वायु प्रदूषण भारत का सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट, तत्काल उठाने होंगे ठोस कदम

कोरोना महामारी के बाद भारत में वायु प्रदूषण बन गया सबसे बड़ा स्वास्थ्य संकट। डॉक्टरों ने चेताया, सांस संबंधी बीमारियों और गंभीर रोगों से बचाव के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने की जरूरत।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 27 Dec 2025 8:19:03

डॉक्टरों का अलर्ट: कोरोना के बाद वायु प्रदूषण भारत का सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट, तत्काल उठाने होंगे ठोस कदम

लगभग पांच साल पहले कोरोना महामारी ने भारत और पूरी दुनिया में तबाही मचाई थी। हालांकि अब उस संकट का असर घट गया है, लेकिन विशेषज्ञों ने देश में एक नए और गंभीर स्वास्थ्य संकट की चेतावनी दी है।

वायु प्रदूषण बढ़ा सबसे बड़ा खतरा

यूके स्थित भारतीय मूल के डॉक्टरों ने चेताया है कि कोरोना महामारी के बाद भारत जिस गंभीर स्वास्थ्य संकट का सामना कर रहा है, वह वायु प्रदूषण है। श्वसन रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अभी तुरंत ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हालत साल दर साल और खराब होगी।

विशेषज्ञों के अनुसार, देश में सांस संबंधी बीमारियों का संकट धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा है। अभी तक इसका सही आकलन नहीं हो सका है और पर्याप्त रोकथाम उपाय नहीं अपनाए गए हैं।

सांस रोगों का खतरा बढ़ता जा रहा

ब्रिटेन में प्रैक्टिस करने वाले वरिष्ठ श्वसन विशेषज्ञों ने कहा कि भारत में सांस से जुड़ी बीमारियों का संकट गंभीर रूप ले सकता है। ये बीमारियां भारतीय नागरिकों और स्वास्थ्य प्रणाली पर दीर्घकालिक असर डाल सकती हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि पिछले दशक में हृदय रोगों में वृद्धि केवल मोटापे की वजह से नहीं हुई, बल्कि इसका मुख्य कारण शहरी परिवहन, कारों और विमानों से निकलने वाला जहरीला उत्सर्जन है। यह समस्या भारत और ब्रिटेन में विशेष रूप से गंभीर है।

विशेषज्ञों का सुझाव

लिवरपूल के कंसल्टेंट श्वसन रोग विशेषज्ञ और भारत की कोविड-19 सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य मनीष गौतम ने कहा कि उत्तर भारत में लाखों लोग पहले ही इस प्रदूषण से प्रभावित हो चुके हैं। उन्होंने नीति निर्माताओं से अपील की कि सांस संबंधी बीमारियों का समय रहते पता लगाया जाए और उनका इलाज सुनिश्चित करने के लिए तेज़ कार्य करने वाली ‘टास्क फोर्स’ बनाई जाए।

सांस की नई समस्याओं का सामना

डॉक्टरों के अनुसार, दिसंबर में दिल्ली के अस्पतालों में सांस रोगों के मरीजों की संख्या में 20-30 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जिसमें बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की है जिन्हें पहली बार सांस की समस्या हुई। गौतम ने कहा कि केवल प्रदूषण नियंत्रण उपाय पर्याप्त नहीं हैं, बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जरूरत है।

टीबी से मिली सीख, अब श्वसन रोग पर ध्यान

सरकार ने टीबी के मामलों में शीघ्र निदान और सुनियोजित उपचार के जरिए काफी सुधार किया है। अब श्वसन रोगों के लिए भी इसी तरह बड़े पैमाने पर योजनाओं और तत्परता की आवश्यकता है।

लंदन के सेंट जार्ज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के मानद हृदय रोग विशेषज्ञ राजय नारायण ने कहा कि यदि इस संकट को समय रहते हल नहीं किया गया, तो यह स्वास्थ्य और आर्थिक बोझ दोनों को और बढ़ाएगा। उन्होंने चेताया कि प्रदूषण कई गंभीर बीमारियों, जैसे कार्डियोवैस्कुलर और श्वसन रोगों का मुख्य कारण है।

प्रारंभिक लक्षण अक्सर अनदेखे रह जाते हैं

सिरदर्द, थकान, हल्की खांसी, गले में जलन, आंखों में सूखापन, त्वचा पर चकत्ते और बार-बार होने वाले संक्रमण जैसी लक्षण अक्सर नजरअंदाज किए जाते हैं, लेकिन ये गंभीर पुरानी बीमारियों का शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

मुंबई में प्रदूषण नियंत्रण के कड़े कदम

मुंबई में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बांद्रा-कुर्ला काम्प्लेक्स (बीकेसी) में चल रहे मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी। निरीक्षण में प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन पाया गया।

हाल ही में बाम्बे हाईकोर्ट ने शहर में वायु प्रदूषण पर बीएमसी को कड़ी चेतावनी दी थी और कहा था कि हालात नहीं सुधरे तो नए निर्माण कार्यों की मंजूरी रोकी जा सकती है। बीकेसी साइट पर धूल नियंत्रण और वायु गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं होने के कारण ठेकेदारों को सभी निर्माण कार्य रोकने की सूचना दी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला