न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दो दोस्तों की मेहनत से बना भारत का हवाई साम्राज्य, जानें कैसे IndiGo बनी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन

दो दोस्तों राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने 2005 में इंडिगो की नींव रखी। किराए के प्लेन से शुरू हुई यह एयरलाइन भारत की सबसे बड़ी और भरोसेमंद एयरलाइन बन गई। जानें इंडिगो की सफलता की कहानी, नाम की प्रेरणा और इसके विस्तार के मुख्य पड़ाव।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 06 Dec 2025 4:49:23

दो दोस्तों की मेहनत से बना भारत का हवाई साम्राज्य, जानें कैसे IndiGo बनी देश की सबसे बड़ी एयरलाइन

2 अक्टूबर 2025… नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) में कुछ संशोधन किए, जिसके बाद इंडिगो ने अचानक कई उड़ानें रद्द कर दीं। यह सिलसिला कई दिनों से जारी है। इंडिगो की रद्द उड़ानों ने एयरपोर्ट पर हाहाकार मचा दिया, लेकिन इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है इंडिगो का विशाल मार्केट शेयर।

भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में इंडिगो का कब्जा 60 प्रतिशत से भी अधिक है। यानी यदि हर दिन 10 लोग हवाई यात्रा करते हैं, तो उनमें से 6 लोग इंडिगो के विमान में ही सफर करते हैं। प्रतिदिन इंडिगो के विमान 2,000 से अधिक उड़ानें भरते हैं। इसलिए, जब इंडिगो ने कुछ उड़ानें रद्द कीं, तो पूरे देश की एयरलाइन मार्केट हिल गई।

इंडिगो की नींव: दो दोस्तों की मेहनत

इंडिगो की शुरुआत राहुल भाटिया और राकेश गंगवाल ने मिलकर की। 2005 में इस एयरलाइन की स्थापना हुई, और कुछ ही वर्षों में यह भारत के आसमान पर अपना दबदबा बनाने लगी।

शुरुआत में उनके पास सिर्फ एक ही विमान था। उस समय भारतीय एविएशन में जेट एयरवेज और एयर इंडिया जैसी कंपनियां पहले से ही मौजूद थीं, जबकि विजय माल्या की किंगफिशर एयरलाइन ने उड़ते हुए पांच सितारा होटल जैसा अनुभव दिया था। इतने कड़े प्रतिस्पर्धा के बावजूद, इंडिगो ने अपनी पहचान बनाई और जल्दी ही इसे "किंग ऑफ एयरलाइंस" कहा जाने लगा।

इंडिगो नाम की कहानी

इंडिगो का नाम ‘India on the Go’ से प्रेरित है। राकेश और राहुल ने यह नाम इसलिए चुना ताकि एयरलाइन की प्राथमिकता भारत में तेजी से, भरोसेमंद और किफायती यात्रा प्रदान करना हो।

किराए के प्लेन से शुरुआत

दुनिया में विमान निर्माण में बोइंग और एयरबस का दबदबा था। जहां अधिकांश भारतीय एयरलाइंस के पास बोइंग के विमान थे, वहीं इंडिगो ने एयरबस से 100 विमान खरीदने का निर्णय लिया। एयरबस के लिए यह भारतीय मार्केट में प्रवेश का सुनहरा अवसर था।

राहुल और राकेश ने एयरबस A320 विमानों को आधे दाम में खरीदा और उन्हें मुनाफे के साथ बेच दिया। इस कारोबार से उन्हें 200 करोड़ रुपये का लाभ हुआ। इसके बाद इन्हीं पैसों से सभी विमानों को लीज पर लिया और कई बड़े शहरों में संचालन शुरू किया।

सफलता की कहानी: कैसे बनी इंडिगो

इंडिगो ने सस्ती और भरोसेमंद हवाई यात्रा की अवधारणा अपनाकर भारत की मिडिल क्लास तक अपनी पहुँच बनाई। महंगी सुविधाओं की बजाय भरोसेमंद सेवा और समय पर उड़ान का भरोसा ग्राहकों को मिला। इस ‘लो-कॉस्ट’ मॉडल ने इंडिगो को भारतीयों की पसंदीदा एयरलाइन बना दिया।

विस्तार के मुख्य पड़ाव:

2011: 180 एयरबस A320 का ऑर्डर

2012: 50 करोड़ यात्री पूरे करके देश की सबसे बड़ी एयरलाइन बनी

2015: 100 विमानों का नया ऑर्डर

2019: 250 नए विमानों का ऑर्डर

2020: कोविड के दौरान कार्गो सर्विस लॉन्च की

2023: 500 नए विमानों का ऑर्डर, एविएशन इंडस्ट्री में अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर

2023: 10 करोड़ यात्रियों को सेवा प्रदान कर नया कीर्तिमान

किंग ऑफ एयरलाइंस

अगस्त 2025 तक इंडिगो की घरेलू हिस्सेदारी 64.2 प्रतिशत थी। यह न केवल भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन बन चुकी है, बल्कि एशिया की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन भी बन चुकी है। हर दिन हजारों लोग इंडिगो के विमान से यात्रा करते हैं। 2025 तक इंडिगो 34 घरेलू और 43 अंतरराष्ट्रीय रूट पर हर दिन 2,700 उड़ानें संचालित करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
वोटर लिस्ट से नाम गायब होने पर भड़के राघव चड्ढा, बोले- ‘ये गलती नहीं, राजनीतिक बदला है’; AAP का पलटवार
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
लंदन में राहुल गांधी के बयान पर सावरकर के परपोते का ऐतराज, कोर्ट में बोले- मेरे परदादा को बदनाम किया
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
आखिर क्यों लंदन चले गए अनुष्का-विराट? माधुरी के पति ने बताई वजह, बोले- ‘सक्सेस भी नहीं कर पा रहे थे एंजॉय’
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
अभिजीत दीपके ने स्वीकारा AAP से जुड़ाव, बोले- पार्टी के साथ काम करने पर मुझे गर्व है
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन