न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

होम लोन पर राहत! फरवरी में RBI फिर घटा सकता है रेपो रेट

फरवरी 2026 में RBI की अगली मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में रेपो रेट में 0.25% की कटौती की संभावना, जिससे होम लोन सस्ता होगा और कंज्यूमर खर्च व निवेश बढ़ सकता है। जानें होम लोन पर कितना फायदा और 2025 में रेपो रेट में हुई कटौती का ट्रैक।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 30 Jan 2026 11:07:58

होम लोन पर राहत! फरवरी में RBI फिर घटा सकता है रेपो रेट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की अगली मॉनेटरी पॉलिसी समीक्षा बैठक 4 से 6 फरवरी के बीच आयोजित होने वाली है। इस बार के रिव्यू में विशेषज्ञों की मानें तो रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की संभावना जताई जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था वर्तमान में एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और इसके मद्देनज़र अर्थशास्त्रियों का मानना है कि यह कदम कंज्यूमर खर्च और निवेश को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

मंहगाई और ग्रोथ के बीच संतुलन

RBI के सामने अभी बड़ी चुनौती मंहगाई को नियंत्रित रखते हुए आर्थिक वृद्धि को बनाए रखने की है। इस समय केंद्रीय बैंक मार्केट में लिक्विडिटी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर रेपो रेट में कटौती की जाती है, तो यह 5.25 प्रतिशत पर आ सकती है। इससे कर्ज लेना सस्ता होगा और उपभोक्ता खर्च में तेजी आने की उम्मीद है।

होम लोन पर असर और बचत

रेपो रेट में कमी का सबसे सीधा असर होम लोन पर पड़ता है। अगर RBI ने इस बार 0.25 प्रतिशत की कटौती की, तो उदाहरण के लिए 20 साल के लिए 50 लाख रुपये के होम लोन पर, जिसकी वर्तमान ब्याज दर 9 प्रतिशत है, हर महीने लगभग 800 रुपये की बचत होगी। ब्याज दर 8.75 प्रतिशत तक गिरने से कुल ब्याज में लगभग 1.9 लाख रुपये की कटौती संभव है। लोन धारक चाहें तो EMI कम कर सकते हैं या EMI उतना ही रखकर लोन की अवधि 10-12 महीने घटा सकते हैं, जिससे 4 लाख रुपये से ज्यादा की बचत होगी।

क्रिसिल की चेतावनी

हालांकि, रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए RBI अगली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को स्थिर रख सकता है। क्रिसिल का कहना है, "महंगाई में निरंतर बढ़ोतरी के कारण फिलहाल पॉलिसी रेट्स में कोई बदलाव की संभावना कम है।"

2025 में रेपो रेट में कटौती का ट्रैक

फरवरी 2025 से अब तक MPC ने कुल 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। फरवरी और अप्रैल में 25-25 बीपीएस, जून में 50 बीपीएस और दिसंबर में 25 बीपीएस की कमी की गई। वहीं, अगस्त और अक्टूबर की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

इस तरह, अगर फरवरी में RBI रेपो रेट घटाता है, तो यह न केवल होम लोन धारकों के लिए राहत लाएगा बल्कि कंज्यूमर खर्च और निवेश को भी बढ़ावा देगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला