न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घने कोहरे की मार से हवाई सेवाएं बाधित, एअर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एअर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए फ्लाइट स्टेटस जांचने और धैर्य रखने की अपील की है।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Sat, 20 Dec 2025 8:12:25

घने कोहरे की मार से हवाई सेवाएं बाधित, एअर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है, जिसका सीधा असर हवाई यातायात पर पड़ रहा है। कम दृश्यता के चलते कई उड़ानों में देरी हो रही है, तो कुछ को रद्द भी करना पड़ रहा है। मौसम की इस चुनौती को देखते हुए एअर इंडिया और इंडिगो दोनों ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइंस ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि हालात धीरे-धीरे सामान्य किए जा रहे हैं।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को जारी अपनी एडवाइजरी में बताया कि कोहरे के कारण उत्पन्न परिस्थितियों पर वह लगातार नजर बनाए हुए है और संचालन से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों की यात्रा योजनाओं की अहमियत को भली-भांति समझती है, खासकर छुट्टियों के इस व्यस्त मौसम में। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने के लिए उसकी टीमें चौबीसों घंटे सक्रिय हैं।

इन शहरों की उड़ानों पर सबसे ज्यादा असर

एयर इंडिया के मुताबिक, मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे की संभावना जताई है। इसके चलते दिल्ली, अमृतसर (ATQ), चंडीगढ़ (IXC), लखनऊ (LKO), वाराणसी (VNS) और पटना (PAT) से आने-जाने वाली उड़ानों के प्रभावित होने की आशंका है। इन प्रमुख हवाई अड्डों पर परिचालन में बाधा का असर एयरलाइन के पूरे नेटवर्क पर पड़ सकता है।

यात्रियों से धैर्य रखने की अपील

एअर इंडिया ने दावा किया है कि उसने पहले से ही एहतियाती कदम उठा लिए हैं ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो। किसी उड़ान में देरी या रद्द होने की स्थिति में एयरलाइन की ग्राउंड टीमें चौबीसों घंटे यात्रियों की मदद के लिए उपलब्ध रहेंगी और वैकल्पिक इंतजाम किए जाएंगे। एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा और सुविधा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एडवाइजरी में यह भी बताया गया है कि कोहरे के कारण प्रभावित चुनिंदा उड़ानों के यात्रियों को ‘FogCare’ पहल के तहत पहले से सूचना दी जाएगी। इसके अंतर्गत यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान की तारीख बदल सकते हैं या फिर बिना किसी पेनाल्टी के पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यात्रियों से आग्रह किया गया है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें।

इंडिगो ने भी जारी किया अलर्ट

घने कोहरे के मद्देनजर इंडिगो ने भी यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चंडीगढ़ और अमृतसर में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे इन दोनों शहरों से संचालित उड़ानों पर असर पड़ा है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी फ्लाइट का ताजा स्टेटस वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जांच लें।

इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही मौसम की स्थिति में सुधार होगा, उसकी टीमें मिलकर नियमित उड़ान सेवाएं बहाल करने के लिए काम कर रही हैं। एयरलाइन ने यात्रियों के धैर्य और समझदारी की सराहना करते हुए कहा कि बेहतर विजिबिलिटी के साथ उन्हें जल्द ही सामान्य सेवाओं के साथ यात्रा का अनुभव प्रदान किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला