न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'BJP में एक से एक शिरोमणि भरे ...', कंगना रनौत ने कहा 'रघुपति राघव राजा राम' नेशनल एंथम, सुप्रिया श्रीनेत ने कसा तंज

मनरेगा का नाम बदलकर भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB-G RAM G) करने पर सियासी बहस तेज, कंगना रनौत ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ को नेशनल एंथम कहा, सुप्रिया श्रीनेत और अशोक गहलोत ने जताया विरोध।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Dec 2025 9:16:32

'BJP में एक से एक शिरोमणि भरे ...', कंगना रनौत ने कहा 'रघुपति राघव राजा राम' नेशनल एंथम, सुप्रिया श्रीनेत ने कसा तंज

मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम) का नाम बदलकर मोदी सरकार ने इसे भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VB-G RAM G) कर दिया है। इस बदलाव ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस मसले पर बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा समर्थक कंगना रनौत के बयान ने नई बहस को जन्म दिया, तो कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इसका तंज कसते हुए जवाब दिया—'BJP में एक से बढ़कर एक शिरोमणि भरे पड़े हैं।'

नाम बदलने पर विपक्ष का विरोध

कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि मनरेगा का नाम बदलकर सरकार महात्मा गांधी की विरासत को नजरअंदाज कर रही है। उनका कहना है कि गांधी जी से जुड़े कानून और योजनाओं के नाम बदलना उनकी छवि और योगदान का अपमान है।

कंगना रनौत का बयान

संसद के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए कंगना ने कहा, "मनरेगा का नाम 'जी राम जी' कर देने से गांधी जी का अपमान कैसे हुआ? महात्मा गांधी ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ को लेकर एक नेशनल एंथम बनाया था. इससे उन्होंने पूरे देश को संगठित किया था. सरकार राम के नाम से उसी सपने को साकार कर रही है।"

कंगना का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। कई कांग्रेस नेता और अन्य आलोचकों ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए सवाल उठाए।

सुप्रिया श्रीनेत का तीखा तंज

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, "चलो भाई, आज नया नेशनल एंथम भी पता चला! BJP में एक से एक शिरोमणि भरे पड़े हैं।"

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई, जहां समर्थकों और विरोधियों ने अपनी राय दी।

अशोक गहलोत का विरोध

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने भी मनरेगा के नाम बदलने का विरोध किया। उन्होंने इसे गांधी जी को दरकिनार करने की योजना बताया। गहलोत ने एक्स पर लिखा, "महात्मा गांधी जीवनभर प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त रहे और अंतिम समय में भी 'हे राम' पुकारा। आज केंद्र सरकार उसी 'राम' नाम (VB-G RAM G) का इस्तेमाल करके गांधी जी को नजरअंदाज कर रही है, जो बेहद निंदनीय है।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला