न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, पांच दिन की बैंकिंग समेत इन मांगों पर अड़े

Bank Strike 2026: UFBU ने 11 सितंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। पांच दिन की बैंकिंग, PLI, पेंशन और OPS समेत कई मांगें शामिल हैं।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 24 Aug 2026 12:00:17

11 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, पांच दिन की बैंकिंग समेत इन मांगों पर अड़े

बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की यूनियनों के संयुक्त संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 11 सितंबर को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियनों का कहना है कि पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था, परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) और पेंशन से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से अपेक्षित कदम नहीं उठाए जाने का आरोप लगाते हुए हड़ताल का फैसला किया गया है।

UFBU में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की नौ यूनियनें शामिल हैं। संगठन के अनुसार, 11 सितंबर शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल के बाद शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इसके अलावा कुछ राज्यों में 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी की छुट्टी होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।

पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था की मांग

यूनियनों की प्रमुख मांग सप्ताह में पांच दिन बैंक खोलने की है। इसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक बैंकिंग कामकाज और शनिवार-रविवार अवकाश रखने की मांग की जा रही है।

UFBU के मुताबिक, 8 मार्च 2024 को हुए 12वें द्विपक्षीय समझौते और 9वें संयुक्त नोट में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था को लेकर सहमति बनी थी। प्रस्ताव के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक काम के समय में प्रतिदिन 40 मिनट की बढ़ोतरी की जानी थी। यूनियनों का कहना है कि यह प्रस्ताव सरकार के पास भेजे जाने के बावजूद दो साल से अधिक समय से मंजूरी का इंतजार कर रहा है।

PLI को लेकर भी विरोध

बैंक यूनियनों ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव यानी PLI की मौजूदा व्यवस्था पर भी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि अलग-अलग श्रेणी के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए इंसेंटिव में काफी अंतर रखा गया है।

UFBU के अनुसार, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों को व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 365 दिनों के बेसिक वेतन के बराबर PLI मिल सकता है। वहीं, कर्मचारियों और स्केल-3 तक के अधिकारियों के लिए अधिकतम 15 दिनों के बेसिक वेतन और महंगाई भत्ते का प्रावधान है। यूनियनें इसी अंतर को लेकर असंतोष जता रही हैं।

पेंशन और OPS का मुद्दा भी शामिल

बैंक कर्मचारियों की मांगों में पेंशन से जुड़े विषय भी शामिल हैं। यूनियनें पेंशन में अपडेट और सुधार के साथ सभी पेंशनभोगियों के लिए समान महंगाई भत्ता फॉर्मूला लागू करने की मांग कर रही हैं।

इसके अलावा NPS के दायरे में आने वाले बैंक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) चुनने का विकल्प देने की मांग भी की गई है।

आगे भी बढ़ सकता है आंदोलन

UFBU ने 11 सितंबर की हड़ताल के बाद आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी भी दी है। संगठन के मुताबिक, अगर सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 28 सितंबर से तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल की जा सकती है।

इसके बाद भी समाधान नहीं निकलने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है। इस तरह बैंक यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन आगे बढ़ाने का संकेत दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत