न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ड्राइवरों को फायदा, यात्रियों को राहत... अमित शाह आज लांच करेंगे ‘भारत टैक्सी’ एप; Ola-Uber को टक्कर

अमित शाह आज सहकारिता आधारित ‘भारत टैक्सी’ एप लॉन्च करेंगे। जीरो कमीशन और बिना सर्ज प्राइसिंग वाला यह स्वदेशी राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ड्राइवरों को सीधा फायदा देगा और यात्रियों को सस्ती सवारी की राहत देगा। Ola-Uber को मिलेगी कड़ी टक्कर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 05 Feb 2026 8:34:07

ड्राइवरों को फायदा, यात्रियों को राहत... अमित शाह आज लांच करेंगे ‘भारत टैक्सी’ एप; Ola-Uber को टक्कर

देश के परिवहन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आने जा रहा है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार को ‘भारत टैक्सी’ नामक नए राइड-हेलिंग एप का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। यह प्लेटफॉर्म भारत का पहला ऐसा ऐप है, जो पूरी तरह सहकारिता मॉडल पर आधारित है। सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इस लॉन्च की पुष्टि की गई है।

‘भारत टैक्सी’ को अगले दो वर्षों में देश के सभी राज्यों और प्रमुख शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। यह प्लेटफॉर्म मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत है और इसकी स्थापना छह जून 2025 को की गई थी। खास बात यह है कि यह सेवा जीरो कमीशन और बिना सर्ज प्राइसिंग के काम करती है, जिससे ड्राइवरों की कमाई पर कोई कटौती नहीं होती और पूरा लाभ सीधे उन्हें मिलता है।

यह नया ऐप विदेशी निवेश से संचालित राइड-हेलिंग कंपनियों के मुकाबले एक स्वदेशी विकल्प के रूप में सामने आया है। आठ बड़े सहकारी संगठनों के समर्थन से शुरू हुए इस प्लेटफॉर्म ने दो दिसंबर को दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर अपनी सेवाएं शुरू की थीं। अब यह ओला, उबर और रैपिडो जैसे दिग्गज प्लेटफॉर्म्स को सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है।

मंत्रालय का दावा है कि ‘भारत टैक्सी’ दुनिया का पहला और सबसे बड़ा सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। इसे वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा ड्राइवर-स्वामित्व वाला मोबिलिटी प्लेटफॉर्म भी बताया जा रहा है। लॉन्च के बाद से अब तक तीन लाख से अधिक ड्राइवर इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

यात्रियों की ओर से भी इस ऐप को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक एक लाख से ज्यादा यूजर्स रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक राइड पूरी की जा रही हैं। प्लेटफॉर्म के जरिए अब तक करीब 10 करोड़ रुपये की राशि सीधे ड्राइवरों को वितरित की जा चुकी है।

सिर्फ कमाई ही नहीं, ‘भारत टैक्सी’ ड्राइवरों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा पर भी खास ध्यान देता है। यहां ड्राइवरों को ‘सारथी’ कहा जाता है और उनके लिए स्वास्थ्य बीमा, दुर्घटना बीमा, रिटायरमेंट सेविंग्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा एक मजबूत सहायता तंत्र भी विकसित किया गया है। राजधानी दिल्ली में ही इस समय सात अलग-अलग स्थानों पर ड्राइवर सहायता केंद्र सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला