न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या ₹500 का नोट होने वाला है बंद? सरकार ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, PIB ने बताया पूरा सच

मार्च 2026 से ₹500 का नोट बंद होने की अफवाहों पर सरकार ने स्थिति साफ कर दी है। PIB ने बताया कि 500 रुपए का नोट पूरी तरह वैध है और नोटबंदी की कोई योजना नहीं है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 03 Jan 2026 8:09:43

क्या ₹500 का नोट होने वाला है बंद? सरकार ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, PIB ने बताया पूरा सच

मार्च 2026 से ₹500 के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कहीं कहा जा रहा है कि एटीएम से 500 रुपए के नोट निकलने बंद हो जाएंगे, तो कहीं यह दावा किया जा रहा है कि सरकार धीरे-धीरे इस नोट को चलन से बाहर कर देगी। इन वायरल मैसेज और वीडियो ने आम लोगों के बीच अनावश्यक चिंता बढ़ा दी है।

हालांकि, अगर आप भी इन खबरों को देखकर परेशान हो रहे हैं, तो आपको राहत मिल सकती है। सरकार ने साफ कर दिया है कि ₹500 के नोट को लेकर न तो कोई नई नोटबंदी की योजना है और न ही इसे बंद करने का कोई फैसला लिया गया है।

सोशल मीडिया पर कैसे फैली भ्रम की आग?

दरअसल, हाल के दिनों में कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो तेजी से वायरल हुए, जिनमें दावा किया गया कि मार्च 2026 के बाद एटीएम मशीनों में 500 रुपए के नोट नहीं डाले जाएंगे। इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने यह भी कहना शुरू कर दिया कि सरकार इन्हें धीरे-धीरे सर्कुलेशन से हटाने की तैयारी कर रही है।

इन दावों ने लोगों को असमंजस में डाल दिया, क्योंकि 500 रुपए का नोट रोजमर्रा की जिंदगी में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली मुद्रा में शामिल है। अफवाहें जब हद से ज्यादा फैलने लगीं, तब सरकार को आधिकारिक तौर पर सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी।

PIB ने बताया दावों को झूठा, लोगों से की अपील

सरकार की फैक्ट-चेक एजेंसी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इन सभी दावों को पूरी तरह फर्जी करार दिया है। PIB ने साफ शब्दों में कहा कि ₹500 का नोट पूरी तरह वैध लीगल टेंडर है और देशभर में पहले की तरह चलता रहेगा।

PIB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट जारी कर लोगों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर भरोसा न करें। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी खबर को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई की पुष्टि आधिकारिक सरकारी स्रोतों से जरूर करें। PIB के अनुसार, “गलत जानकारी फैलाने से बचें और बिना जांच-पड़ताल किसी दावे को सच न मानें।”

₹500 के नोट को लेकर बार-बार क्यों उठती हैं आशंकाएं?

अब सवाल यह है कि आखिर 500 रुपए के नोट को लेकर ऐसी चर्चाएं बार-बार क्यों होती हैं? इसकी सबसे बड़ी वजह एटीएम सिस्टम है। देश के अधिकांश एटीएम में सबसे ज्यादा 500 रुपए के नोट ही डाले जाते हैं, जिससे लोग एक बार में आसानी से बड़ी रकम निकाल पाते हैं।

अगर 500 रुपए का नोट अचानक बंद हो जाए, तो नकद लेन-देन और कैश निकासी में भारी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि कई एटीएम में 100 और 200 रुपए के नोट भी मौजूद रहते हैं, लेकिन व्यवहारिक रूप से 500 का नोट पूरे सिस्टम की अहम कड़ी माना जाता है।

पहले भी उड़ चुकी हैं ऐसी अफवाहें, सरकार दे चुकी है जवाब

यह पहली बार नहीं है जब 500 रुपए के नोट को लेकर ऐसी अफवाह फैली हो। जून 2025 में भी एक यूट्यूब वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि मार्च 2026 से 500 का नोट बंद कर दिया जाएगा। उस समय भी सरकार ने इस दावे को पूरी तरह नकार दिया था।

इसके अलावा अगस्त 2025 में वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में साफ तौर पर कहा था कि सरकार के पास 500 रुपए के नोट की छपाई या आपूर्ति बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि एटीएम में 100, 200 और 500 रुपए—तीनों मूल्यवर्ग के नोट पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे। कुल मिलाकर, 500 रुपए का नोट पूरी तरह सुरक्षित है और सोशल मीडिया पर चल रही खबरें महज अफवाहों के सिवा कुछ नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल