न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी के बाद महिलाओं को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, दाम्पत्य जीवन में आ सकती है कड़वाहट

आज हम ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहें है जिसे पढ़कर एक लड़की, जो विवाहिता बनने जा रही है, वह अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को अच्छी बना सकती है। एक खुशहाल शादीशुदा जीवन की जिम्मेदारी हमेशा लड़की पर होती है।

Posts by : Neha_H | Updated on: Mon, 26 Dec 2022 10:48:33

शादी के बाद महिलाओं को नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, दाम्पत्य जीवन में आ सकती है कड़वाहट

शादी जीवन की वह रीति है जिसे अच्छे से निभाया जाए तो ज़िन्दगी खुशहाल रहती है। सभी लोग ऐसा मानते है कि औरत ही है जो शादी को अच्छी से लेकर चल सकती है । महिलाओं पर घर की जिम्मेदारी के अलावा हर रिश्ते को निभाने का भार भी रहता है। कोई और रिश्ता तो बनके बिगड़ भी सकता है लेकिन अगर दाम्पत्य जीवन बिगड़ गया तो जीवन में बहुत सारी परेशानी आ जाती है। आज हम ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहें है जिनकी मदद से एक लड़की, जो विवाहिता बनने जा रही है, वह अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी को अच्छी बना सकती है।

women should not do these mistakes after marriage may have to bear the loss,mates and me,relationship  tips

पैसे खर्च करने के मामले में न करें नादानी

हर पत्नी को पैसों को बहुत ध्यान देकर खर्च करना चाहिए। हर चीज का एक बजट बनाकर तब खरीददारी करनी चाहिए। अगर आप पैसों के मामले में समझदारी नही दिखाई तो ये आपको बाद में महंगा पड़ सकता है। लगातार लग्जीरियस चीजों की कमी की शिकायत करते रहना अच्छी बात नहीं है। अगर आपके पति कर्ज में डूबेंगे तो इससे उन पर तनाव बढ़ेगा और ऐसी स्थिति में आपसे भी मनमुटाव हो सकता है।

मायकों वालों को सब बातें बताना


अक्सर लड़कियां ये भूल जाती हैं कि शादी के बाद ससुराल भी उन्हीं का घर है। ऐसे में वहां से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों को मायके वालों को बता देना अच्छी बात नहीं है। यह ना सिर्फ आपके सास-ससुर बल्कि पति के साथ रिश्ते पर भी असर डाल सकता है।

women should not do these mistakes after marriage may have to bear the loss,mates and me,relationship  tips

ससुराल को प्राथमिकता ना देना

अक्सर महिलाएंअपनेदोस्तों या मायके वालों पर बहुत ध्यान देती हैं औरऐसे में वह पति और ससुराल वालों को भूल जाती हैं। कभी-कभी ऐसा हो जाए कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन हमेशा ऐसा ही करना आपके लिए परेशानी बन सकती है इसलिए सभी की बातों को प्राथमिकता देना चाहिए।

नकारात्मक बाते करना


अगर आप अपने रिश्ते को सुखमय बनाना चाहती हैं तो कभी भी नकारात्मक न सोचें और न ही अपने पति को सोचने दें। पति के सामने किसी की भी बुराई न करें, अगर आप ऐसा करती हैं तो सावधान हो जाएँ क्योंकि पति को लगता है कि जब आप उससे किसी तीसरे की बुराई करती है तो कहीं न कहीं आपके अंदर भी बुरी बातें हैं।
अगर आपके अंदर कुछ कमी है तो उसे सुधारें अगर आपके पति के अंदर कोई कमी है तो उसे किसी से न कहें बल्कि पति की उस आदत को सुधारें। जब पति अपनी पत्नी की बातें किसी दूसरे के मुंह से सुनता है, वो भी खासकर बुराई को तो पति के मन में हमेशा अपनी पत्नी के लिए नकारात्मक बातें आती हैं।

women should not do these mistakes after marriage may have to bear the loss,mates and me,relationship  tips

अपने को हमेशा प्राथमिकता देना

आजकल बहुत सारी शादियाँ टूट रहीं है। इसकी एक सबसे बड़ी वजह है कि कपल्स शादी के रिश्ते में अपने आप को वरीयता देते हैं, फिर चाहे जॉब हो या पसंद की चीज़ें। जब एक रिश्ते में दो इंसान अपने को हमेशा अपने हिसाब से चलाने की कोशिश करेंगे तो रिश्ता जरूर टूटेगा।एक खुशहाल शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए एक का नरम होना जरूरी है। अगर कपल में कोई एक अपनी पसंद को लेकर काम्प्रोमाईज करें तो कोई भी रिश्ता कभी नहीं टूटेगा।

प्यार ना जताना

हर आदमीअपनी पत्नी से प्यार की उम्मीद रखता है।ना सिर्फ खुद के लिए बल्कि उसके परिवार के लिए भी,लेकिन अगर आप प्यार जताना या सम्मान करना नहीं जानती हैं तो आपका पार्टनर भी इस रिश्ते में दूरी बनाने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत