न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 7 टिप्स की मदद से मिनटों में अपने खराब मूड को बनाए अच्छा

जीवन में खुशियां पाने के लिए जरूरी है कि सकारात्मक सोच रखी जाए और हालात कैसे भी हो खुद को उनसे निकालकर खुशियां पाई जाए। देखा जाता हैं कि कई बार आपके आसपास ऐसे हालत बनते हैं कि आपका मूड खराब हो जाता हैं जिसका असर आपके काम पर भी पड़ता हैं और किसी भी काम में मन नहीं लगता हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 07 Feb 2022 3:08:07

इन 7 टिप्स की मदद से मिनटों में अपने खराब मूड को बनाए अच्छा

जीवन में खुशियां पाने के लिए जरूरी है कि सकारात्मक सोच रखी जाए और हालात कैसे भी हो खुद को उनसे निकालकर खुशियां पाई जाए। देखा जाता हैं कि कई बार आपके आसपास ऐसे हालत बनते हैं कि आपका मूड खराब हो जाता हैं जिसका असर आपके काम पर भी पड़ता हैं और किसी भी काम में मन नहीं लगता हैं। ऐसे में आपका काम बिगड़ता ही है। इसलिए जब भी कभी ऐसा कुछ हो तो कोशिश करें कि अपने खराब मूड को अच्छा करें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मिनटों में अपने खराब मूड को अच्छा बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

mood,bad mood,relationship

खुद को दें समय

अक्सर मूड खराब होने पर ये सोचना और समझना कम हो जाता है कि हम जो कर रहे हैं या कह रहे हैं वो सही है या नहीं। ऐसे में हमारी सलाह यही है कि आपको सबसे पहले खुद को समझना होगा। आप खुद को अकेले छोड़ दें। या किसी बागीचे में टहलें। आपका मूड खुद-ब-खुद ठीक होने लगेगा।

शेयर करें समस्या

कहा जाता है कि छोटी-छोटी बातें कभी दिल से नहीं लगानी चाहिए। अगर आप छोटी-छोटी बैटन को दिल से लगाने लगेंगे तो मूड खा खराब होना तय है। अगर आपको सामने वाले की कोई बात बुरी लगती है तो आप उनसे अपनी समस्या को बताएं। उनसे शेयर करें की आपको किस बात से दिल दुख सकता है। अगर किन्हीं वजहों के चलते आपका मूड खराब भी होता है तो अपने दोस्तों से बात ना बंद करें।

mood,bad mood,relationship

जो दिल करे वो खाएं

कहते हैं दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। कई लोग होते हैंजब उनका मूड खराब होता है तो ज्यादा खाते हैं। ये आदत एक हद तक ठीक भी है। इससे शरीर की सभी तंत्रिकाएं काम करती हैं जो दिमाग को सकारात्मक बनाती है। इसलिए ये आदत भी अच्छी है।

किसी को लगाएं गले

अगर आपका मूड खराब है और किसी से भी बात नहीं करना चाहते तो अपने दिल को समझकर किसी को गले लगाइए। किसी से गले लगने से शरीर का ऑक्सीटोसिन उत्तेजित होने लगता है। जिसे आपका मूड अच्छा हो जाता है।

mood,bad mood,relationship

जो अच्छा लगे वो सोचें

जब भी आपका मूड खराब होता है तो नकारात्मकता के बीच आपके मन में सकारात्मकता भी आती है। जिसे पकड़कर आपको आगे बढ़ाना होगा। आप उस सकारात्मक बात को दिमाग में दोहराएं। जिससे धीरे-धीरे आपको अच्छा लगेगा। और पांच से दस मिनट में आपका मूड अच्छा हो जाएगा।

हंसी देगी ख़ुशी

सारी टेंशन को दूर हंसी बड़ी आसानी से भेज सकती है। आप जब भी गुस्से में हों या आपका मूड खराब हो तो हंसिये। अजीब जरुर है लेकिन शोध के मुताबिक हंसी हमारे दिमाग में डोपामाइन को बढ़ाती है। हंसी से शरीर में ऑक्सीजन बढ़ता है। तो अगली बार जब आप बुरे मूड में हों तो कुछ ऐसा देखें या सुनें जिससे आपको खुलकर हंसी आये।

संगीत का लें सहारा

शोध की मानें तो संगीत हर मर्ज की दवा होता है। इसे सुनने से आपका मूड भी ठीक होता है। जब भी आपका मूड खताब हो आप हलका संगीत सुनिए। जिससे आपके अंदर की सारी नकारात्मकता धीरे-धारे कम होने लगती है और आपका मूड ठीक हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत