न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उम्र बढ़ने के साथ मुश्किल हो जाता हैं नए दोस्त बनाना, लें इन आसान तरीकों की मदद

इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहद आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें जानकर आप नए दोस्त बनाने की झिझक को खत्म कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

Posts by : Neha | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 2:18:03

उम्र बढ़ने के साथ मुश्किल हो जाता हैं नए दोस्त बनाना, लें इन आसान तरीकों की मदद

उम्र के हर पड़ाव पर आपको दोस्तों की जरूरत तो पड़ती ही हैं जो वे ईंधन है जो जिंदगी को दिलचस्प बनाते है। बचपन के दिनों में दोस्ती करना बहुत आसान हुआ करता था और वह दोस्ती जीवनभर चलती हैं। लेकिन जैसे-जैसे बड़े होते चले जाते हैं, संकोच और झिझक पनपने लगती हैं जिसकी वजह से नए दोस्त बनाने में कतराने लगते हैं। कुछ लोगों का स्वभाव ऐसा होता है, जिसकी वजह से उनके दोस्त अपने आप ही बनने लग जाते हैं लेकिन कुछ लोगों को नए दोस्त बनाने में परेशानी आती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ बेहद आसान टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें जानकर आप नए दोस्त बनाने की झिझक को खत्म कर सकते हैं। आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में...

with age it becomes difficult to make new friends take help of these easy methods,mates and me,relationship tips

हॉबीज को बनाएं सहारा

नए दोस्त बनाने हो तो अपनी हॉबीज पर ध्यान देना शुरू करें। लाइब्रेरी ज्वाइन करें, जिम जाएं, डांस क्लास जॉइन करें, गिटार सीखें या फिर कुकिंग क्लास जॉइन करें। जिन कामों को करने में आपको मजा आता है वो जगहें ढूंढें। इन जगहों पर आपको ऐसे बहुत से लोग मिलेंगे जिनकी पसंद-नापसंद आपसे मिलती होगी। चाहे उनकी जिंदगी का हर हिस्सा आपके जैसा ना हो लेकिन कम से कम वो एक चीज तो कॉमन होगी जिसके लिए आप इस ग्रुप या कम्युनिटी का हिस्सा बने हैं। इन दोस्तों के साथ आप कॉमन सब्जेक्ट पर बात कर सकते हैं। ये दोस्त आपको उस विषय पर कई नई जानकारियां दे सकते हैं। इस तरह से आपको नए दोस्त भी मिलेंगे और अपनी हॉबी या पसंद की चीज के बारे में नई जानकारी भी मिलेगी। कुछ नया करने का कोई भी मौका हाथ से जाने ना दें।

खुद को बनाएं कंफर्टेबल

नए लोगों से बातचीत करने और उन्हें दोस्त बनाने के लिए आपको अपने आप में कंफर्टेबल होना जरूरी होता है। इसीलिए सबसे पहले उन लोगों के साथ ज्यादा समय बताएं जिनके साथ आप कंफर्टेबल और सहज महसूस करते हैं। अपनी झिझक को दूर करने के लिए धीरे-धीरे लोगों से बातचीत करने और आई कांटेक्ट बनाने की कोशिश करें।

with age it becomes difficult to make new friends take help of these easy methods,mates and me,relationship tips

लोगों की मदद करें

अगर आप अच्छे मित्र बनाना चाहते हैं, तो दूसरों की मदद करना शुरू कर दें क्योंकि जो इंसान दूसरों की मदद करता है, उस इंसान को सभी पसंद करते हैं और दूसरों की मदद करना यह एक ऐसा गुण है जो कि हर किसी को अच्छा लगता है और हर एक इंसान इस चीज से प्रभावित होते हैं। अगर आप किसी भी स्कूल या कॉलेज में पढ़ते हैं या कहीं पर जॉब करते हैं तो आप वहां पर अपने साथियों की मदद कर सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे अपने आप ही आपके मित्र बनने लग जाएंगे।

ग्रुप एक्टिविटी में भाग लें

ऐसी ग्रुप एक्टिविटीज में भाग लें जो आपकी पसंद की हों और आप उसे करने के लिए एक्साइटिड रहें। साथ ही वहां मौजूद लोगों से भी बातचीत करने का प्रयास करें। सबसे पहले नए लोगो से इंटरेक्ट करने के लिए उनके ग्रुप का हिस्सा बने, ऐसा करने से आप आसानी से नए लोगों से बातचीत शुरू कर सकती हैं। शुरुआत में लोगों की बात को सुने और धीरे-धीरे कंफर्टेबल होने के बाद अपनी बातों को भी शेयर करें।

with age it becomes difficult to make new friends take help of these easy methods,mates and me,relationship tips

सोशल मीडिया का सहारा लें

कौन कहता है वर्चुअल दोस्त सच्चे दोस्त नहीं होते? दोस्ती करने के लिए अब आपको किसी से मिलने की जरूरत नहीं है। आप सोशल मीडिया पर अपने जैसे लाखों-करोड़ों लोगों से मिल सकते हैं। एक जैसी चीजें पसंद करने वाले, मिलते-जुलते बिचार रखने वाले और एक दूसरे को मजेदार मीम भेजने वाले दोस्त आपको सोशल मीडिया पर आराम से मिलेंगे। बस आपको जरूरत है अपनी सेफ्टी का ख्याल रखते हुए उन लोगों को ऐड करने की जो अपनी पसंद नापसंद में आप से मिलते-जुलते हों।

अपनों के साथ बिताएं समय

नए दोस्त बनाने के लिए आपके मन से बातचीत करने का डर और झिझक खत्म होनी जरूरी होती है। इसीलिए अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ बिताए। ऐसा करने से आपकी मन की झिझक खत्म होती है और आप बातचीत करने में ज्यादा कॉन्फिडेंट महसूस करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती