न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

खुद से यूं करे मोहब्बत, सवर जाएगी जिंदगी

स्वयं से प्रेम करना उतना ही स्वाभाविक है जिंतना कि सांस लेना। Bible में कहा भी गया है कि हमें दूसरों से भी उतना ही प्रेम करना चाहिए जितना हम स्वयं से करते हैं।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 18 Mar 2021 6:23:22

खुद से यूं करे मोहब्बत, सवर जाएगी जिंदगी

खुद को प्यार करना हमारे जीवन की संजीवनी है। इसके बाद ही आप खुले दिल से किसी और को प्यार करने में सक्षम हो पाएंगी। अपने आप से प्रेम करने का अर्थ है स्वयं को निखारना, अपने अन्दर की अच्छाइयों को खोजना, अपने लिए सम्मान प्राप्त करना, अपने आप को प्रेरित करते रहना और अपने साथ हुई हर अच्छी बुरी घटना की जिम्मेदारी खुद पे लेना। ये हमेशा याद रखिये कि आप दूसरों को प्रेम और सम्मान तभी बाँट पाएंगे जब आप के पास वो वस्तु प्रचुर मात्र में होगी।स्वयं से प्रेम करना उतना ही स्वाभाविक है जिंतना कि सांस लेना। Bible में कहा भी गया है कि हमें दूसरों से भी उतना ही प्रेम करना चाहिए जितना हम स्वयं से करते हैं।

what is self love,self love,self love tips,mates and me,relationship tips

# खुद की आलोचना करना बंद करे

जब तक आप अपने आपसे आलोचना करना बंद नहीं करेंगे आप कभी अपने आपसे प्यार नहीं कर सकते। आलोचना कुछ भी कभी नहीं बदलता। अगर आप दूसरों की नकारात्मक आलोचनाओं को सुनोगे तो भी आप पर उसका बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ेगा। अपने आपको पहचाने और अपनी असली ताकत को समझें।

# अपने अन्दर से डर को हटायें


आपने वह कहावत तो सुना ही होगा “जो डर गया वो मर गया”। यह बात यहाँ पर भी लागू होती है। अगर आप अपने जीवन में डर को जगह देंगे तो डर आपके जीवन की खुशियों और प्यार को समाप्त कर देगा। इसके हल के लिए जितना हो सके ऐसा रास्ता ढूँढें जिससे की आपको मानसिक रूप से ख़ुशी मिले। जैसे सोचिये मुझे जब भी डर लगता है में पीछे मुड कर नहीं देखता और अपने वेबसाइट के बारे में सोचने लगता हूँ या अपने माँ-पापा के बारे में सोचता हूँ। उसी प्रकार जब भी आप डर महसूस करते हों अपने मन के अनुसार किसी भी दुसरी यादगार बात की ओर सोचने लगें इससे आपका डर निकल जायेगा।

#अपने असली चेहरे को समझें

अपने अन्दर के असली चेहरे को समझें और पहचानें। अपने आपको शीशे में देखना बंद करें और अपने अन्दर की सभी खूबियों और काबिलियत के बारे में सोचें। अपने गुणवत्ताओं को जानें जिससे कि आप अपने आपसे प्यार करने लगें और आगे बढ़ सकें।

what is self love,self love,self love tips,mates and me,relationship tips

# हमेशा अपनी प्रशंसा करें

नकारात्मक बातें और आलोचनाएँ हमेशा मनुष्य के भीतर की भावनाओं को तोड़ देती हैं। उस समय अपनी प्रशंसा करने से हमको समर्थन मिलता है। बैठें और अपने आपसे पूछें कि आप अपने कार्यों के लिए कितनी मेहनत करते हैं चाहें वह छोटी-छोटी बात ही क्यों ना हो।

# अपने स्वास्थय का ख्याल रखें

कुछ भी करने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहना बहुत ही आवश्यक है। वैसे तो अच्छा खाना और नियमित रूप से व्यायाम करना बहुत ही मुश्किल है हम सब के लिए। एक अच्छे स्वस्थ्य के लिए अच्छा खाना बहुत ही जरूरी है जिससे की सही विटामिन और पोषण शारीर को मिल सके।
अगर आप हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे तो आपका चेहरा हमेशा उज्जवल रहेगा, मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे, कई प्रकार की बिमारियों से आप दूर रहेंगे और आप अपने आपसे हमेशा प्यार करेंगे। इसलिए हमेशा अपने स्वास्थय का ख्याल रखें तथा अपने जीवन को खुशनुमा बनाये रखें।

# अपने आपका समर्थन स्वयं करें

जो कोई व्यक्ति आपकी मदद या समर्थन करे या ना करे खुद का समर्थन होना बहुत जरूरी है। अपने आपको तथा अपने विचारों को हमेशा समर्थन देने के लिए आपके पास रास्ता तैयार रहना चाहिए। अगर आपको किसी मुश्किल को सुलझाने में मदद चाहिए हो तो आप अपने मित्रों और माता-पिता से बात कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत