न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इन तरीकों से ना होने दें घर के बुजुर्गो को बोर, लगा रहेगा उनका मन

आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो ना केवल अपने दादा-दादी के जीवन में खुशियां ला सकते हैं बल्कि उन्हें एहसास दिला सकते हैं कि उनका जीवन कितना महत्वपूर्ण है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Apr 2022 5:50:25

इन तरीकों से ना होने दें घर के बुजुर्गो को बोर, लगा रहेगा उनका मन

वर्तमान समय का जीवन ऐसा हो गया हैं जिसमें देखने को मिलता हैं कि माता-पिता को अपना पैतृक गांव छोड़कर जहां बच्चे नौकरी करते हैं वहां जाकर रहना पड़ता हैं। ऐसे में उन्हें परिवार तो मिल जाता हैं लेकिन पूरे दिन करने के लिए कुछ काम नहीं होता हैं और किसी को जानते नहीं हैं जिसके चलते बोरियत भी महसूस होने लगती हैं। ऐसे में आपकी और बच्चों की जिम्मेदारी बनती हैं कि किस तरह उनके दिन को एक्टिविटीज़ से भरे कि उनका मन लगा रहे और बोरियत महसूस ना हो। आज इस कड़ी में हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो ना केवल अपने दादा-दादी के जीवन में खुशियां ला सकते हैं बल्कि उन्हें एहसास दिला सकते हैं कि उनका जीवन कितना महत्वपूर्ण है। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

ways to entertain elders,mates and me,relationship tips

बच्चों की जिम्मेदारी दे

बुजुर्गों पर बच्चों को पढ़ाना, उनके साथ छत पर टहलना, खाना खिलाना जैसी छोटी-मोटी जिम्मेदारियां डालें। इन्हें छोटे बच्चों को ऑनलाइन क्लास दिलवाने की जिम्मेदारी दें। टीचर्स जब बच्चों के साथ दादा-दादी को बैठे देखते हैं, तो उन्हें बाकी बच्चों को किस्से-कहानियां सुनाने या गुड हैबिट्स सिखाने की जिम्मेदारी दे सकते हैं। अपने इस नए रोल से दादा-दादी का दिल बहलेगा और बच्चों को उन पर गर्व होगा।

सोशल गैदरिंग से जोड़ें

अकेलेपन से दूर रखने के लिए आप उन्हें तरह-तरह की सोशल गैदरिंग का हिस्सा बनने में मदद कर सकते हैं। मसलन कहीं फिल्म समीक्षा हो, फिल्म स्क्रीनिंग हो, कला समीक्षा हो तो ऐसी गैदरिंग में वे हिस्सा लेकर खुद को सोसायटी से जुड़ा महसूस करेंगे। समय-समय पर रिश्तेदारों से इनकी वीडियो कॉल जरूर करवाएं। इससे इन्हें यह अहसास रहेगा कि सब लोग अभी भी आपस में जुड़े हुए हैं।

गेम से जोड़ें

अगर आप उन्हें कुछ आउट डोर गेम से जोड़ें तो इससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत लंबी उम्र तक अच्छी रहेगी। इसके लिए आप उन्हें गोल्फ, कैरम, पूल, बैडमिंटन, चेस जैसे गेस खेलने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

ways to entertain elders,mates and me,relationship tips

परफॉर्मिंग आर्ट से जोड़ें

कई बुजुर्गों को आपने क्लासिकस डांस या संगीत परफॉरमेंस के ऑडिएंस के रूप में जरूर देखा होगा। यही नहीं, बुक रीडिंग ग्रुप, एक्टिंग, संगीत आदि से जुड़े ग्रुप से जुड़ने में आप उनकी मदद कर सकते हैं।

आउटडोर एक्टिविटीज

बुजुर्गों को आउटडोर एक्टिविटीज़ का हिस्सा बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें गार्डनिंग, वॉकिंग, बर्ड वॉचिंग, हाइकिंग, पतंगबाजी, नेचर फोटोग्राफी, लाफिंग क्लब, योगा क्लब से जोड़ें। याद रखें कि आपका एक मोटिवेशन उनकी जिंदगी बदल सकता है।

आर्ट-क्राफ्ट

क्रिएटिविटी की कोई उम्र नहीं होती। ऐसे में आप घर के बुजुर्गों को पेंटिंग, ड्रॉइंग, स्केचिंग, पेपरक्राफ्ट , बीडिंग, सिलाई, कढ़ाई आदि से जोड़ सकते हैं। अगर उन्हें ऐसी कोई चीज आती है तो क्लास लेने के लिए भी आप उऩ्हें प्रोत्साहित कर सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत