न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पार्टनर से कहासुनी में लड़ने की बजाय इस तरह समझाए उन्हें, रिश्ते में बनी रहेगी मधुरता

आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह पार्टनर को समझाया जाए और अपने रिश्ते में दरार पड़ने से बचाई जाए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 31 Oct 2021 9:54:21

पार्टनर से कहासुनी में लड़ने की बजाय इस तरह समझाए उन्हें, रिश्ते में बनी रहेगी मधुरता

हर रिलेशनशिप की अपनी एक अलग कहानी होती हैं जहां दोनों पार्टनर्स का व्यवहार उनके रिश्ते को बनाने और बिगाड़ने का काम करता हैं। हर रिलेशनशिप में छोटी-मोटी बात पर कहासुनी और नोंकझोंक तो होती ही रहती हैं। इस विवाद में आपको संयम बरतने और विचार करने की जरूरत होती हैं कि स्थिति को कैसे हैंडल किया जाए। पार्टनर से कहासुनी में लड़ने की बजाय इस दौरान उन्हें समझाने की जरूरत होती हैं ताकि रिश्ते में मधुरता बनी रहे। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह पार्टनर को समझाया जाए और अपने रिश्ते में दरार पड़ने से बचाई जाए।

relationship tips,relationship tips in hindi,handling life partner

तुरंत रिएक्ट न करें

अगर आपके पार्टनर से आपसे कोई ऐसी बात कह दी है, जो आपको बुरी लगी है, तो इस पर तुरंत रिएक्ट न करें। ध्यान रखें कि कई बार गुस्से में कही गई बात बेमतलब या बेमानी होती है और सिर्फ सामने वाले को चुप कराने या नीचा दिखाने के उद्देश्य से कही जाती है। इसलिए अगर आप तुरंत ऐसी बातों पर रिएक्ट करेंगे, तो हो सकता है कि बात ज्यादा उलझ जाए। इसलिए आपको सही समय का इंतजार करना चाहिए। ज्यादातर मामलों में ऐसा होता है कि इस इंतजार के बीच ही आपके पार्टनर को उसकी गलती का एहसास हो जाता है। ऐसे में आपके लिए उनके मन में इज्जत बढ़ जाती है।

आराम से बैठकर बात करें


ध्यान रखें कि छोटे-मोटे झगड़े हर रिश्ते में होते हैं। संभव है आपका भी ये पहला झगड़ा न हो। हमें जो बात एक समय बहुत बड़ी बहुत बुरी लगती है, हफ्ते-दस दिन बाद वो याद भी नहीं रह जाती है। इसलिए रिश्ते को बचाए रखना आपका पहला कर्तव्य होना चाहिए। इसके लिए आपको जो बात बुरी लगी है, उसे पार्टनर को बताना तो जरूरी है, लेकिन तुरंत नहीं, बल्कि थोड़े समय बाद, जब माहौल थोड़ा शांत हो जाए। आपको पार्टनर के साथ आराम से बैठकर बात करनी चाहिए, ताकि वो आपकी भावनाओं को समझ सकें।

relationship tips,relationship tips in hindi,handling life partner

लिखकर समझाना है ज्यादा आसान

कई बार हम बोलकर जो कुछ नहीं समझा सकते हैं, उसे लिखकर बताना ज्यादा आसान होता है। लिखी गई बात का प्रभाव भी कई गई बात से ज्यादा पड़ता है। इसलिए अगर आपको पार्टनर की कोई बात बुरी लगी है, तो उसे एक साइलेंट नोट लिखें। इस नोट में अपने दिल की भावनाएं, बुरी लगने वाली बात और अपनी सफाई में कुछ बातें लिखें। इस नोट को पार्टनर के पास ऐसे समय पर पहुंचाएं जब आप उनके साथ न हों। इससे पार्टनर को गलती का एहसास जल्दी हो जाएगा।

कोई समस्या हो, तो टालें नहीं


हर घर में छोटी-मोटी परेशानियां और समस्याएं लगी रहती हैं और कभी-कभार पार्टनर से या परिवार के अन्य सदस्यों से झगड़े-बहस आदि भी होती रहती हैं। मगर अगर आप अपनी जिंदगी को खुशहाल रखना चाहते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि झगड़ों या समस्याओं को टालें नहीं, ताकि एक ही मुद्दे पर बार-बार बहस या झगड़ा न हो। आपके या घर के अन्य सदस्यों के साथ आपके पार्टनर का जो भी इश्यू सामने आता है, उसे इसी समय निपटाएं, ताकि बाद में उस समस्या की जड़ रह न जाए।

relationship tips,relationship tips in hindi,handling life partner

माफी मांगे तो पार्टनर को माफ कर दें

कई बार कुछ बातें ऐसी होती हैं, जो आपको बहुत ज्यादा हर्ट करती हैं। लेकिन याद रखें कि कोई भी बात आपके रिश्ते से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकती है। इसलिए गलती से कही गई बात के लिए अपना रिश्ता न तोड़ें या खराब करें। अगर पार्टनर आपसे अपनी गलती की माफी मांगता है, तो उसे तुरंत माफ कर दें। इस माफी के एवज में आप उनसे अपना कोई काम करवा सकते हैं या कोई छोटा सा गिफ्ट मांग सकते हैं। ऐसा करने से अगली बार वही गलती दोहराने की संभावना कम रहती है।

बिस्तर पर जाने से पहले झगड़े सुलझा लें


दिन के सभी झगड़ों को आपको बिस्तर पर जाने से पहले ही निपटा लेना चाहिए। इसका एक बड़ा कारण तो यह है कि अगर आप और आपके पार्टनर एक साथ सोते हैं तो गुस्से और अनबन के कारण संभव है कि आपको नींद न आए। और दूसरा कि जब आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा होता है और बाद में पार्टनर को उसकी गलती का एहसास होता है, तो वो इमोशनली आपसे ज्यादा कनेक्ट होते हैं। इसलिए बिस्तर पर जाने से मुद्दों को सुलझाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में तेजस्वी ने चुनाव आयोग को घेरा, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘अब कहने के लिए बचा ही क्या है?’ कोर्ट में पेशी के बाद आजम खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
‘1500 दंगे, 10 लाख गुंडे’, चौरीचौरा से योगी ने सपा को घेरा, किसानों को भी दी राहत की खबर
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- रामलीला मैदान की रैली से देश को बदनाम कर रहे
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
झारखंड CHO भर्ती 2026: 1038 पदों पर आवेदन शुरू, 22 नवंबर तक करें अप्लाई
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन
जिम नहीं जातीं फिर भी फिट रहती हैं रेखा गुप्ता, जानें कैसा है उनका डेली फिटनेस रूटीन