न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ये वार्निंग साइन दर्शाते हैं कि स्कूल में हो रहा बच्चे के साथ कुछ गलत, समझें और उभारे उन्हें

स्कूल जाना बच्चों को बहुत पसंद होता हैं क्योंकि उन्हें वहां उनके दोस्तों के साथ खेलने का मौका मिलता हैं। हांलाकि कई बार जब नहीं जाने का मन होता हैं तो बच्चे बहाने भी बनाने लग जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 1:00:51

ये वार्निंग साइन दर्शाते हैं कि स्कूल में हो रहा बच्चे के साथ कुछ गलत, समझें और उभारे उन्हें

स्कूल जाना बच्चों को बहुत पसंद होता हैं क्योंकि उन्हें वहां उनके दोस्तों के साथ खेलने का मौका मिलता हैं। हांलाकि कई बार जब नहीं जाने का मन होता हैं तो बच्चे बहाने भी बनाने लग जाते हैं। यह कभी-कभार हो तो ठीक हैं, लेकिन आपका बच्चा रोज स्कूल न जाने के बहाने करे तो? ऐसे में आपको खुद से सवाल करने की जरूरत हैं कि कहीं उनके साथ स्कूल में कुछ गलत तो नहीं हो रहा हैं। अधिकतर बच्चे स्कूल की परेशानी के बारे में बताना पसंद नहीं करते हैं। साथ ही उन्हें डांट का डर होता है कि आप उनकी बात समझेंगे नहीं। ऐसे में जरूरी हैं कि बच्चों के बर्ताव में आए बदलाव को जाना जाएं और उनकी परेशानी को समझते हुए उसे दूर करने की कोशिश की जाएं। तो आइये हम बताते हैं आपको कि आखिर आप कैसे यह पता कर सकते हैं कि बच्‍चा स्‍कूल में स्‍ट्रगल कर रहा है।

child school warning signs,signs of trouble in school for kids,red flags for issues in child school life,school-related concerns for children,identifying problems with child school experience,warning signals of school-related problems in kids,school issues affecting children: signs to watch

स्कूल के बारे में बात न करना

अगर आपका बच्चा स्कूल में परेशान है तो वो स्कूल के बारे में बात करना पसंद नहीं करेगा। इस बात को तब नोटिस किया जा सकता है जब आपका बच्चा बहुत बातचीत करता हो और अचानक उसने बात करना बंद कर दिया हो। ऐसी स्थिति में आपको बच्चे और उसकी स्कूल की बातें जानने में समस्या हो सकती है।

स्‍कूल की शिकायत करना


अगर आपका बच्‍चा पहले स्‍कूल के बारे में केवल सकारात्‍मक बातें करता था और इन दिनों स्‍कूल की केवल शिकायत ही कर रहा है तो यह संभव है कि वह किसी परेशानियों से जूझ रहा है। हो सकता है कि यह परेशानी पढ़ाई आदि से हो या किसी के साथ खराब हुए रिश्‍ते के कारण या दोनों वजहों से।

child school warning signs,signs of trouble in school for kids,red flags for issues in child school life,school-related concerns for children,identifying problems with child school experience,warning signals of school-related problems in kids,school issues affecting children: signs to watch

शारीरिक गतिविधियों में बदलाव

अगर इन दिनों आपका बच्‍चा अच्‍छी नींद नहीं ले पा रहा हो, खाने में रुचि घट गई हो, खेलने नहीं जाता तो यह एक परेशानियों से भरा लक्षण हो सकता है। अगर वह अकेले में उदास रहता है और कहीं खोया खोया रहता है तो यह भी संकेत है कि स्‍कूल में वह किसी परेशानी से जूझ रहा है। अगर बच्‍चा हमेशा की तरह जल्‍दी जल्‍दी होमवर्क नहीं कर पा रहा है और घंटों तक किताब कॉपी लेकर बैठा रहता है तो यह बताता है कि वह अकेडमिक स्‍ट्रेस और एंग्‍जायटी से जूझ रहा है। इसके अलावा बच्चे का हमेशा डरा-डरा सा रहना या खुद पर से उसका आत्मविश्वास खत्म हो जाना भी चिंता का विषय है। बच्चे का मन जब पढ़ाई में मन न लगे और याद की हुई चीजें भूलने लगे। अगर आपके बच्चे में भी ये संकेत दिखाई दे, तो हो सकता है कि वह किसी परेशानी से गुजर रहा हो।

टीचर का नेगेटिव फीडबैक

अक्सर पेरेंट्स टीचर का नेगेटिव फीडबैक नज़रंदाज़ कर देते हैं या बच्चे को डांटे लगते हैं। अगर टीचर आपके बच्चे के बारे में कुछ बता रही है तो उसे ध्यान से समझें। साथ ही बच्चे से उस बारे में बात करें और उसे समझने की कोशिश करें।

स्‍कूल में बुरा बर्ताव करना

अक्‍सर स्‍कूली छात्रों खासतौर पर कक्षा 8 से 10 के छात्र छात्रों में देखा गया है कि वे स्‍ट्रेस की वजह से मिसबिहेव करने लगते हैं या अनुशासन तोड़ने का काम करते हैं। दरअसल, अगर बच्‍चा क्‍लास अटेंड नहीं कर रहा तो यह भी उसके मन में चल रही परेशानियों का कारण हो सकता है। ऐसे में आप खुद को शां‍त रखें और उसे समझने का प्रयास करें। बच्‍चे के साथ दोस्‍ताना रिश्‍ता बनाएं और उसे अपनी परेशानियों को शेयर करने के लिए मोटिवेट करें।

असहज स्थिति से कैसे उभारे बच्चों को

child school warning signs,signs of trouble in school for kids,red flags for issues in child school life,school-related concerns for children,identifying problems with child school experience,warning signals of school-related problems in kids,school issues affecting children: signs to watch

खुलकर करें बच्चों से बात

बच्चों से सभी विषयों पर खुलकर बात करें। स्कूल में होने वाली गतिविधियों के बारे में उनसे पूछें। उनके दोस्त और शिक्षिकों के बारे में भी उनकी राय जानने की कोशिश करें। बच्चों को उसके शरीर के सभी अंगों के बारे में खुलकर बताएं। बच्चों को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में जानकारी दें। उन्हें बताएं कि शरीर के कुछ प्राइवेट पार्टस हैं, जिन्हें कोई और नहीं छू सकता। टीवी देखते समय किसी प्रकार के अंतरंग दृश्य या फिर यौन शोषण के दृश्य आने पर हम अक्सर टीवी बंद कर देते हैं या बच्चों को इधर-उधर भेज देते हैं। ऐसा करने की बजाए उन्हें वह दिखाएं और उनके पूछे गए सवालों का सही जवाब दें। इससे उन्हें ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ का सही ज्ञान होता है।

स्कूल नियमित तौर पर जाएं

आपकी जिम्मेदारी बच्चों को स्कूल भेजने के बाद खत्म नहीं हो जाती, बल्कि उसके बाद और भी अधिक बढ़ जाती है। आपको अपने बच्चे के स्कूल में हर हफ्ते या महीने में दो बार जरूर जाना चाहिए। स्कूल में जाकर सिर्फ शिक्षकों से ही न मिलें, बल्कि अपने बच्चे के दोस्तों और उसके साथ पढ़ने वाले अन्य बच्चों से भी मिलें और आपके बच्चे के साथ उनके व्यवहार को भी समझें। साथ ही स्कूल के माहौल और वहां की गतिविधियों पर भी गौर करें। देखें कहीं आपका बच्चा किसी के सामने डरा-डरा सा तो नहीं रहता। अगर ऐसा है, तो अपने बच्चे से खुलकर बात करें।

बच्चों में जागरूकता लाएं

हम अक्सर अपने बच्चों को यह शिक्षा देते हैं कि बड़ों का आदर और सम्मान करें। स्कूल में अपने सीनियर्स से सीखें और शिक्षकों की हर बात मानें। इस वजह से बच्चे बुरी परिस्थिति में दूसरों को न कहने में कतराते हैं, विशेष रूप से अपने से बड़ों और शिक्षकों को न कहने में वह अच्छा महसूस नहीं करते। इसलिए उनको इन चीजों के बारे में जागरूक करने का काम आपका है। उन्हें बताएं कि हां या न कहने के लिए स्थिति बहुत मायने रखती है। बच्चों को बताएं कि असहज परिस्थितियों में बड़ों या बूढ़ों को न कहना सही है। साथ ही ऐसी परिस्थितियों के लिए आप उन्हें कोई शब्द भी दे सकती हैं, जिससे वे उस परिस्थिति के आने पर आपको संकेत दे सकें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत